A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. वाशिम में युवक पर 15 बार चाकुओं से वार कर किया लहूलुहान, हालत नाजुक; बदमाश फरार

वाशिम में युवक पर 15 बार चाकुओं से वार कर किया लहूलुहान, हालत नाजुक; बदमाश फरार

वाशिम में अज्ञात लोगों ने एक युवक को करीब 15 बार चाकू मारा। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

युवक को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER युवक को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस

वाशिम जिले के शेलूबाजार में अकोला रोड स्थित सोनल प्रकल्प कॉलनी इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। हमले में नुसरत अली रजाकत अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी मंगरूलपीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने नुसरत अली नाम के युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक के शरीर पर करीब 12 से 15 बार चाकू से वार किए। 

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को मंगरूलपीर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए अकोला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

अमरावती में चाकू मारकर शख्स की हत्या

इससे पहले अमरावती के सब्जी मंडी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। 50 साल के पवन वानखेड़े पर सोमवार रात करीब 9 बजे चाकुओं से वार किया था। पता चला है कि तीन से चार लोगों ने मृतक पवन वानखेड़े के सीने और गर्दन पर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने सब्जी मंडी इलाके में तोड़फोड़ की। इसके बाद सब्जी मंडी इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल, इस इलाके में तनावपूर्ण शांति है। दूसरी ओर, इस हत्या का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इनपुट- इमरान