1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ट्रेन की छत पर खड़ा था सिरफिरा युवक, करंट ने दिया ऐसा झटका तेजी से गिरा नीचे, LIVE वीडियो आया सामने

ट्रेन की छत पर खड़ा था सिरफिरा युवक, करंट ने दिया ऐसा झटका तेजी से गिरा नीचे, LIVE वीडियो आया सामने

नागपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया और उसे करंट लग गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

युवक करंट लगते ही तेजी से गिरा नीचे - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT युवक करंट लगते ही तेजी से गिरा नीचे

नागपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक सिरफिरा युवक अचानक ट्रेन की छत पर चढ गया। इसी बीच, उसे बिजली के तार का तेज झटका लगते ही वह धडाम से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। उसे तुरंत पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

करंट का झटका लगते ही नीचे गिरा युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पुणे हमसफर एक्सप्रेस खड़ी थी। तभी अचानक एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। वहां खड़े होकर वह इधर-उधर देखने लगा। इसी बीच, उसके हाथों की हरकत होते ही वह ओवरहेड इक्वीपमेंट यानी ओएचई तार से प्रवाहित बिजली के संपर्क में आ गया और तेज झटका खाकर ट्रेन से नीचे गिर गया।

युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई  

इस घटना की सूचना मिलते ही शासकीय रेलवे पुलिस  और रेलवे सुरक्षा बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत ही संबंधित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों को उसकी भाषा भी समझ नहीं आ रही है और उसकी बैग में भी पहचान से संबंधित कोई वस्तु या दस्तावेज नहीं मिल सका है। इसलिए युवक की पहचान तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि युवक की तबीयत में सुधार आने पर ही उसकी पहचान हो सकती है। 

यहां देखें वीडियो

हैरान कर देने वाला है वीडियो

घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग युवक को ट्रेन की छत से उतरने के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं कि उतर जा नहीं तो मर जाएगा। इसके बावजूद युवक ट्रेन की छत से नहीं उतरता है।