A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. बड़ी खबर! AAP विधायक की गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर! AAP विधायक की गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। पूरी घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पिस्तौल साफ करते समय गोली चल गई थी, जिससे उनकी मौत हुई है।

आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आप विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत।

लुधियाना: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है, जहां आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। पूरी घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने की सूचना मिलने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच के अनुसार लाइसेंसी पिस्तौल साफ करते समय अचानक गोली चल गई। गोली उनके सिर में जाकर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पिस्तौल साफ करते समय चली गोली

आप विधायक गुरप्रीत गोगी की अचानक मौत की खबर सुनकर पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। देर रात समर्थक और गोगी के करीबी अस्पताल पहुंचे। गुरप्रीत गोगी आम आदमी पार्टी के हलका वेस्ट से विधायक थे। लुधियाना पुलिस के मुताबिक अब तक की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है के विधायक गोगी द्वारा अपना लाइसेंसी पिस्तौल साफ करते वक्त गलती से फायरिंग हो गई। इस वजह से उनके सिर में गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई। (इनपुट- तुषार भारती)

आप प्रदेश अध्यक्ष ने किया पोस्ट

वहीं आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’ गोगी ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले, 'बुड्ढा नाला' की सफाई के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और आप सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ बैठक की थी। वर्ष 2022 में कांग्रेस छोड़ने के बाद गोगी आप में शामिल हो गए थे। उन्होंने उस साल राज्य विधानसभा चुनाव में लुधियाना पश्चिम सीट से दो बार के विधायक भारत भूषण आशु को हराया था। उनकी पत्नी सुखचैन कौर गोगी ने पिछले महीने नगर निगम चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं।

यह भी पढ़ें- 

नाबालिग लड़की को बहन बताता था सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, उसी के साथ किया दुष्कर्म, 20 साल की सजा

उज्जैन में महाकाल लोक के पास बने निजामुद्दीन कॉलोनी के 257 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर, पुलिस ने कराई मुनादी