1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों ने ज्वाइन की AAP तो सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- 2027 के चुनाव बेहद हिंसक होंगे

गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों ने ज्वाइन की AAP तो सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले- 2027 के चुनाव बेहद हिंसक होंगे

गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद विपक्ष ने हमले तेज कर दिए हैं। इस मामले में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का बयान सामने आया है।

Gurpreet Sekhon- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद विपक्ष ने हमले तेज कर दिए

चंडीगढ़: गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत शेखों आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शेखों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को  फिरोजपुर के जीरा में एक रैली के दौरान पार्टी में शामिल करवाया था। गुरप्रीत सेखों पर 2016 में हुए नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोप भी था। 

शेखों के आप में शामिल होने पर विपक्ष ने साधा निशाना

शेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा है कि साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव बेहद हिंसक होंगे।

बलकौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी में सेवक कम, बल्कि 15 गैंगस्टर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले दो-चार हत्याएं करो, फिर चुनाव लड़ो और सीधे विधानसभा पहुंचो। बलकौर सिंह ने कहा कि अब फैसला पंजाब की जनता को करना है कि अपराध करने वालों को विधानसभा भेजना है या फिर ऐसे ईमानदार और समझदार लोगों को, जो विधानसभा में जाकर जनता के अधिकारों की आवाज उठाएं।

अकाली दल ने क्या आरोप लगाए?

अकाली दल ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ वार नहीं बल्कि प्यार लगता है यही आप सरकार का का नया कैंपेन है। आज मशहूर नाभा जेलब्रेक के मास्टरमाइंड और जाने-माने गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को न सिर्फ़ पार्टी में शामिल किया गया, बल्कि खुद सीएम ने उसे गले लगाकर हीरो की तरह स्वागत किया। अगर गैंगस्टरों के प्रति आप सरकार की यही नीति है, तो आप पंजाब में कानून-व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा सकते हैं।

भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा का भी सामने आया बयान

भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा ने गैंगस्टर से नेता बने गुरप्रीत सेखों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर कहा कि गुरप्रीत सिंह शेखों के कथित रूप से नाभा जेलब्रेक मामले में शामिल होने के कारण उनके आम आदमी पार्टी  में शामिल होने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसी मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि गैंगस्टर बादल परिवार और कांग्रेस पार्टी की देन हैं। तो फिर ऐसे विवादित लोग अब अपने राजनीतिक संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी का रुख क्यों कर रहे हैं? गुरप्रीत सिंह शेखों कथित तौर पर नाभा जेलब्रेक के दौरान फरार हुए छह आरोपियों में से एक थे। आरोप यह है कि AAP की प्राथमिकता केवल चुनावी सीटें जीतना रह गई है, चाहे इसके लिए पार्टी में किसी को भी शामिल क्यों न किया जाए। पंजाब की जनता ऐसे तत्वों को वोट नहीं देगी। 

ये भी पढ़ें-

पंजाब में गुटबाजी खत्म करने के लिए प्रयास तेज, जल्द ही कुछ बड़े बदलाव कर सकती है कांग्रेस