1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अमृतसर में अकाली दल के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक में सवार होकर आए थे हमलावर

अमृतसर में अकाली दल के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक में सवार होकर आए थे हमलावर

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल रही है। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

अकाली दल के नेता की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अकाली दल के नेता की गोली मारकर हत्या

पंजाब के अमृतसर के जंडियाला गुरु में दो नंबर वार्ड से अकाली दल के पार्षद की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमृतसर के छेहरटा साहिब में गोली चली है। मोटरसाइकिल में सवार हो कर आए दो हमलावरों ने अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह ब्राह्मण पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। 

तीन से चार गोलियां लगीं

अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह ब्राह्मण को तीन से चार गोलियां लगी हैं। अस्पताल पहुंचे पार्षद को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों हमलावर मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे। एक ने मोटरसाइकिल को स्टार्ट रखा, दूसरे ने पार्षद पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पहले भी हमलावरों ने दी थी धमकी

इस मामले पर एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'जब हरजिंदर सिंह अपने रास्ते पर थे तो कुछ लोगों को लेकर एक मोटरसाइकिल उनके पास आई और उन्होंने गोलियां चला दीं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।' उन्होंने कहा, 'उनके भाई और बहनोई के अनुसार हमलावर वही लोग थे जिन्होंने पहले भी उनके घर पर गोलीबारी की थी और उन्हें धमकियां दी थीं।'

दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने कहा कि हरजिंदर सिंह हत्या मामले में तीन लोगों की पहचान हुई है। घटना में इस्तेमाल वाहन की भी पहचान कर ली गई है। हरजिंदर सिंह की हत्या में शामिल कृष्णा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों शूटरों से पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा अमित, गोपी और करण कीडा की तलाश अभी जारी है।

 

सीसीसीटी फुटेज खंगाल रही पुलिस की टीम

पुलिस की टीम अब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम ये भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कहीं कोई पुरानी रंजिश के चलते तो किसी ने हत्या नहीं की है।

रिपोर्ट विशाल शर्मा