A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. 'पंजाब में चुनाव हारेगी AAP, सिंगल डिजिट भी आ जाए तो केजरीवाल के लिए अच्छी बात', जानिए किसने की भविष्यवाणी?

'पंजाब में चुनाव हारेगी AAP, सिंगल डिजिट भी आ जाए तो केजरीवाल के लिए अच्छी बात', जानिए किसने की भविष्यवाणी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के हार का अनुमान लगाया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार हुई है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली थीं। इस बार के चुनावी परिणाम में पार्टी केवल 22 सीटें जीती है। दिल्ली में हारने के साथ ही आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर संकट गहराता जा रहा है। अभी तक पार्टी की दो राज्यों में सरकार थी, जो कि अब सिर्फ पंजाब में ही बची है।

पंजाब में बुरी तरह हारेगी AAP

पंजाब में आम आदमी पार्टी के संकट को लेकर राज्य ईकाई के कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा, 'चुनाव हारने के बाद दिल्ली में आप की स्थिति अभी भी अच्छी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में बुरी तरह हारने जा रही है। अगर आम आदमी पार्टी साल 2027 के विधानसभा चुनाव में सिंगल डिजिट भी लाने में कामयाब हो गई तो ये उनके (अरविंद केजरीवाल) लिए अच्छी बात होगी।'

अपने वादे पूरी नहीं करती AAP

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में बीजेपी की जीत पर पंजाब के भाजपा नेता सरवन सिंह चन्नी ने का बयान सामने आया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'इसका श्रेय बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। लोगों ने एक ऐसे नेता को चुना है, जो काम करके दिखाता है, जबकि AAP अपने वादे पूरे नहीं करती है। आम आदमी पार्टी आत्ममुग्ध है और खुद को पीड़ित बताती है। अब उनके सभी नेता (जो दिल्ली चुनाव हार गए) पंजाब आएंगे। आने वाले दिनों में वे पंजाब में कुशासन फैलाएंगे क्योंकि उनके पास दिल्ली में करने के लिए कुछ नहीं बचा है। आखिरकार 2027 तक आप देखेंगे कि पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी।'

पंजाब में 2027 में हैं विधानसभा के चुनाव

बता दें कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 70 में से 22 सीटें मिली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बुरी तरह हारने के बाद अब उसके भविष्य पर खतरा बताया जा रहा है। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव हैं। यहां अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। यहां से भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं।