A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पुलिस कार्रवाई के दौरान सीढ़ियों से नीचे गिरा शख्स; आरोप लगाया- पुलिस ने गिरा दिया, VIDEO भी आया सामने

पुलिस कार्रवाई के दौरान सीढ़ियों से नीचे गिरा शख्स; आरोप लगाया- पुलिस ने गिरा दिया, VIDEO भी आया सामने

शख्स का अपने परिवार के साथ जमीनी झगड़ा चल रहा है। इस संबंध में पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे थे। इस दौरान वह शराब पीकर छत पर खड़ा था। पुलिस ने उतारा तब सीढ़ियों से नीचे गिर गया।

पुलिसकर्मी पर सीढ़ियों से गिराने का आरोप- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिसकर्मी पर सीढ़ियों से गिराने का आरोप

पंजाब के बठिंडा जिले के भगता इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के सीढ़ियों से नीचे गिरने की घटना सामने आई है। घटना में व्यक्ति को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन पुलिसकर्मी किसी मामले में एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी जब उस व्यक्ति को छत से नीचे उतार रहे थे, उसी दौरान वह सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

किस मामले में पहुंची थी पुलिस?

इस संबंध में डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है। उसका अपने परिवार के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी मामले में कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी जसवंत सिंह के घर पहुंचे थे।

डीएसपी के मुताबिक, जसवंत सिंह शराबी किस्म का व्यक्ति है। जब पुलिस उसके घर पहुंची, उस समय वह शराब के नशे में घर की छत पर खड़ा था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। इसी दौरान वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं।

पुलिस पर लगाया गिराने का आरोप

घटना के बाद जसवंत सिंह ने बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे सीढ़ियों से नीचे गिराया है। डीएसपी ने बताया कि व्यक्ति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

लापरवाही की हद...एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह लगा दी कुत्ते की फोटो; 15 मार्च को है परीक्षा

साड़ी-चूड़ियां पहन रात को मंदिर में पूजा कर रहे थे रिटायर्ड टीचर, काला जादू के शक में भीड़ ने दी सजा