1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. डिवाइडर पार कर मिलिट्री ट्रक से टकराई कार, खिलौने की तरह हुई चकनाचूर; देखें CCTV फुटेज

डिवाइडर पार कर मिलिट्री ट्रक से टकराई कार, खिलौने की तरह हुई चकनाचूर; देखें CCTV फुटेज

पंजाब के मोगा जिले में एक कार और ट्रक के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

डिवाइडर पार कर मिलिट्री ट्रक से टकराई कार।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV डिवाइडर पार कर मिलिट्री ट्रक से टकराई कार।

मोगा: पंजाब के मोगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया गया है। ये हादसा मोगा-लुधियाना जी टी रोड पर हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा जाती है। कार हवा में उड़ती हुई दूसरी दिशा से आ रही मिलिट्री ट्रक से टकरा जाती है। पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार

दरअसल, मोगा-लुधियाना रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक कार लुधियाना की ओर से आ रही थी। इसी बीच स्विफ्ट कार बेकाबू हो कर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और दूसरी तरफ जा कर सामने से आ रहे मिलिट्री ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया है। घटना के बाद कार चालक को आनन-फानन में मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां कार चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जी टी रोड पर हुए इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर पास में ही लगी सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछल कर सड़क पार कर जाती है। इसी दौरान सामने से एक मिलिट्री ट्रक गुजरता है, जिससे कार की जोरदार टक्कर हो जाती है। बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है। (इनपुट- दीपक सिंगला)