1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. बहू ने बाल पकड़कर सास को पटक-पटककर मारा, आंगन में घसीटकर जड़े थप्पड़; सामने आया वीडियो

बहू ने बाल पकड़कर सास को पटक-पटककर मारा, आंगन में घसीटकर जड़े थप्पड़; सामने आया वीडियो

पंजाब में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बहू सास का बाल पकड़कर पीटते हुए दिख रही है। सास ने बहू के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है।

सास बहू में मारपीट की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER सास बहू में मारपीट की तस्वीर

पंजाब के मोगा जिले में सास और बहू के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सास का आरोप है कि बहू ने आंगन में बाल घसीटकर पटक-पटककर उसकी पिटाई की। मारपीट घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा रहा है कि पहले सास और बहू में जोरदार बहस हुई। इसके बाद हाथापाई होने लगी। इस दौरान बहू ने सास को फर्श पर गिराकर मारा।

बाल घसीटकर सास को पीटा

जानकारी के मुताबिक, मोगा के धर्मकोट स्थित लोहगढ़ बस्ती में बहू मायके जाने की तैयारी कर रही थी, तभी सास ने उसे रोकते हुए कथित तौर पर पोती को घर पर छोड़कर जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्साई बहू ने सास के बाल पकड़कर उसे घर के बेड़े (आंगन) की ओर खींच लिया, जहां दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग करवाया। पीड़ित सास ने इंसाफ की मांग करते हुए थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहू पर सास ने लगाया तंग करने का आरोप

पीड़ित सास बलविंदर कौर ने बताया कि उनके बेटा पलविंदर सिंह का विवाह करीब चार वर्ष पहले कर्मवीर कौर के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती समय में बहू का व्यवहार अच्छा था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह घर में विवाद और तनाव पैदा करने लगी थी और गाली गालौज करने लगी। वह बिना बताए अपने मायके चली जाती है। करीब तीन महीने पहले उनकी बहू अपने मायके फिरोजपुर चली गई थी, जिसके बाद पंचायत के हस्तक्षेप से उसे वापस घर बुलाया गया। राजीनामा भी हुआ। घर पर आकर हमें फिर से तंग लगी।

यहां देखें वीडियो

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सास ने बताया कि बहू सोमवार को घर से कहीं जाने लगी थी। हमने पोती को रख कर जाने कहा तो हमारे बाल पकड़ कर आंगन में घसीटा और पिटाई करने लगी। पीड़िता ने बताया कि हमें अपने बहू से खतरा है। बहू झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी देती है।

रिपोर्ट- दीपक सिंगला