A
Hindi News पंजाब डीआईजी रोपड़ हरचरण सिंह भुल्लर सस्पेंड, गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद हुआ एक्शन

डीआईजी रोपड़ हरचरण सिंह भुल्लर सस्पेंड, गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद हुआ एक्शन

हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। मौके से ही उन्हें गिरप्तार कर लिया गया था और अब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

Harcharan SIngh- India TV Hindi Image Source : X/ANI हरचरण सिंह भुल्लर सस्पेंड

तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी और रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के 48 घंटे बीतने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उनका निलंबन 16 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा, क्योंकि इसी तारीख को उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा गया था। एक कारोबारी ने 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर में डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें जाल बिछाकर 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।

हरचरण भुल्लर की करीब 10 दिनों तक रेकी की गई फिर सीबीआई ने DIG रोपड़ को घूस की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा गिरफ्तार आरोपी हरचरण भुल्लर से जुड़े कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया।

15 दिन की न्यायिक हिरासत में डीआईजी

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ स्थित विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली, जिसमें करोड़ों का कैश और आभूषण बरामद किया गया। फिलहाल भुल्लर को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े ठिकानों से लगभग 5 करोड़ नकदी, करीब 1.5 किलोग्राम आभूषण, पंजाब में अचल संपत्तियों और परिसंपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। 

क्या-क्या मिला?

भुल्लर के पास से दो लग्जरी वाहनों (मर्सिडीज और ऑडी) की चाबियां, 22 लग्जरी घड़ियां, लॉकर की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। वहीं, हथियार में 1 डबल बैरल गन, 1 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर, 1 एयरगन, साथ में कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, किरशानु नामक एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया गया और सीबीआई अधिकारियों ने उसके पास से 21 लाख रुपये बरामद किए।

बिचौलिए के साथ पकड़ाए थे भुल्लर

रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को एक बिचौलिए के साथ 8 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी शिकायतकर्ता से मासिक आधार पर भी अवैध भुगतान की मांग कर रहा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज अदालत के समक्ष पेश किया गया। फिलहाल भुल्लर को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

25,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया नगर निगम का 'बाबू', नौकरी के कागजात देने के लिए मांगा था 1.20 लाख

20,000 की रिश्वत लेते पकड़े गए इंजीनियर साहब, घर में पड़े छापे तो निकले नोटों के बंडल ही बंडल