A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब: फिरोजपुर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 5.465 किलो हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब: फिरोजपुर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 5.465 किलो हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पांच किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई है।

फिरोजपुर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़- India TV Hindi
Image Source : ANI फिरोजपुर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़

फिरोजपुर: पंजाब में 'ड्रग्स के खिलाफ युद्ध' में बड़ी सफलता हासिल की है। फिरोजपुर की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने दो ताबड़तोड़ ऑपरेशन किए, जिसमें सीमा पार से नार्को-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन के दौरान 5.465 किलोग्राम हेरोइन और दो चीनी निर्मित 7.62 मिमी पिस्तौल, चार मैगजीन और एक पिस्तौल बैरल बरामद हुई। 

तीन तस्कर किए गए गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों से आई थी। एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं। इससे पहले मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के बीच एक संयुक्त अभियान के तहत कल शाम अमृतसर के अवानबसु गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा एकत्रित खुफिया जानकारी के आधार पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। 

अमृतसर में भी पकड़े गए थे तस्कर

पकड़े गए तस्कर अमृतसर जिले के कोटला और चक डोगर गांवों के निवासी हैं। पुलिस उनके अवैध संबंधों का पता लगाने के लिए उनसे आगे की पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, 2000 रुपये की ड्रग मनी, चार स्मार्टफोन, एक मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर और 25 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। 

दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद 

 पिछले हफ़्ते सीमा पार ड्रोन गतिविधि के खिलाफ़ एक और सफलता में बीएसएफ ने पंजाब में दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए। एक विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान के बाद, पहला डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन गुरदासपुर जिले के शाहुर कलां गांव के पास एक खेत में मिला। इसके तुरंत बाद, अमृतसर जिले के भैणी राजपुताना गांव के पास एक और ऐसा ही ड्रोन बरामद किया गया।

इनपुट- एएनआई