A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Video: कार चलाना सीख रही लड़की ने पूर्व मंत्री की गाड़ी-घर को मारी टक्कर, अखबार बेचने वाले को भी ठोका

Video: कार चलाना सीख रही लड़की ने पूर्व मंत्री की गाड़ी-घर को मारी टक्कर, अखबार बेचने वाले को भी ठोका

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कार चलाते हुए पहले अखबार बेचने वाले को टक्कर मारती है। इसके बाद पूर्व मंत्री की कार और उनके घर पर कार ठोक देती है।

Car and Cycle Accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हादसे में क्षतिग्रस्त कार और साइकिल

जालंधर में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर गाड़ी सीख रही एक लड़की ने एक अखबार विक्रेता को टक्कर मार दी। रविवार सुबह हुए इस हादसे में अखबार विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ने गाड़ी पीछे करते समय नियंत्रण खोया, जिससे यह दुर्घटना हुई। इस घटना में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की निजी गाड़ी और उनके घर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित का इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में कराया गया है। रास्ता मोहल्ला निवासी दीपक ने बताया कि घटना सुबह करीब 7:15 बजे हुई। "मैं अपनी साइकिल पर अखबार बांट रहा था, तभी पीछे से आ रही एक कार ने मुझे टक्कर मार दी। यह घटना शास्त्री मार्केट चौक के पास हुई।" इस घटना में मैं घायल हो गया और लोगों की मदद से मुझे जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घबराहट में हुआ हादसा

मनोरंजन कालिया की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे ड्यूटी पर थे, तभी एक कार उनके पास आई। पिता अपनी बेटी को गाड़ी चलाना सिखा रहे थे। लड़की घबरा गई और उसने एस्केलेटर पर पैर रख दिया, जिससे कार की गति बढ़ गई और पहले एक साइकिल सवार को, फिर मनोरंजन कालिया की कार को और फिर उनके घर के गेट से टकरा गई।

पुलिस अधिकारी का बयान

मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह 7 बजे हुई और सूचना मिलते ही हमारी टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटना पूर्व मंत्री कालिया के घर के बाहर हुई। कार ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद, कार पीछे खड़ी पूर्व मंत्री कालिया की कार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद, लड़की घबरा गई और आगे बढ़ने के लिए फिर से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार कालिया के घर से टकरा गई।

लड़की को भी लगी चोट

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह व्यक्ति साइकिल से अखबार बांटने जा रहा था। घायल व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में कार चला रही लड़की भी घायल हुई है। घायल लड़की खतरे से बाहर है। 

(जालंधर से परमजीत सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बच्चे और अभिभावक ध्यान दें! पंजाब के स्कूलों में बदला गया समय, जानिए अब क्या है नया टाइम टेबल?

AAP के बागी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने वीडियो जारी कर पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप