पंजाब के पठानकोट और अमृतसर में शुक्रवार रात पाकिसतानी ड्रोन देखे गए हैं। पठानकोट के एयरबेस के पास से धमाकों की आवाज भी आई है। भारतीय सेना का एयर डिफेंस सिस्टम तुरंत इन ड्रोन को जवाबी हमला देने के लिए तैयार हो गया। कुछ ही पलों में इन ड्रोनों को मार गिराया गया। पठानकोट में ड्रोन देखे जाने के बाद अमृतसर में ब्लैकआउट के बाद लगातार सायरन बजने लगे। अमृतसर में भी ड्रोन देखे गए हैं।
पठानकोट में बजे सायरन
ड्रोन देखे जाने के बाद पठानकोट में धमाकों की भी आवाज आई है। इसके बाद पठानकोट में सायरन बजने लगे। भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह अलर्ट हो गया। पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है।
अमृतसर एयरपोर्ट को किया गया ब्लैकआउट
अमृतसर में ड्रोन देखे जाने के बाद यहां के एयरपोर्ट को पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। सेना को एयरपोर्ट के साथ ही चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम ने अमृतसर में दिखे इन ड्रोन को मार गिराया है।
तुर्की के बने हुए हैं ड्रोन
भारतीय सेना ने आज ही बताया कि पाकिस्तान से जो ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। वह ड्रोन तुर्की के बने हुए हैं। इनमें सिर्फ कैमरों को लगाया गया है। इन ड्रोन में कोई एक्सप्लोसिव (बारूद) नहीं है। पाकिस्तान द्वारा इन ड्रोनों को जासूसी के लिए भेजा जा रहा है।