1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाबः ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट, दुकान में मचाया उत्पात, CCTV वीडियो आया सामने

पंजाबः ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट, दुकान में मचाया उत्पात, CCTV वीडियो आया सामने

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जहां लुटेरों ने एक ज्वेलर पर पिस्तौल तान दी और उससे लाखों रुपये की नकदी और सोना लूटकर भाग गए। लुटेरों का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट - India TV Hindi
Image Source : REPORTER ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े लूट

जालंधरः पंजाब के जिला जालंधर में लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन चढ़ते ही उन्होंने भार्गव कैंप में स्थित विजय ज्वेलर्स नाम की दुकान पर पिस्टल की नोक पर लूट कर दी। तीन लुटेरे सुबह 10:45 पर दुकान के अंदर घुसे और अंदर बैठे युवक के सर के ऊपर पिस्टल तान दी और बाकी साथियों ने शीशे तोड़कर वहां से काफी गहने लूट लिए। इस दौरान एक लुटेरा युवक की ओर पिस्तौल और तेजदार हथियार लहराते हुए उसको फोन न करने की धमकी देता रहा। 

शॉप के मलिक ने कही ये बात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बारे में जब पूछा गया कि कितने की लूट हुई है तो उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ज्वेलर्स शॉप के मलिक ने बताया कि अभी कुछ भी बताना मुश्किल है की कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया दुकान के अंदर उनका भतीजा था। इसके बारे में जब इलाका के काउंसलर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लूट की वारदात है तो पहले से हो रही है लेकिन पंजाब सरकार उनके खिलाफ सख्ती से कम कर रही है।

यहां देखें वीडियो

CCTV में लूट की घटना कैद

पूरी लूट की घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भार्गव कैंप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज देख रही है। दुकान में लगे CCTV फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है।

दुकान खोलते हुए पहुंचे बदमाश

बताया जा रहा है कि भार्गव कैंप में जैसे ही दुकानदार ने अपनी ज्वेलर की दुकान खोली, तीन लुटेरे पिस्तौल और हथियारों से लैस होकर दुकान में घुस गए। दुकान मालिक का बेटा डर गया और चिल्लाने लगा। इस दौरान दुकान मालिक का बेटा भी चिल्लाया। फिर एक लुटेरे ने धारदार हथियार से दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। बाकी दो साथी दुकान से गहने लूटने लगे। लुटेरों ने दुकान की खिड़कियां भी तोड़ दीं। ज्वैलर्स कम्युनिटी का आरोप है कि इलाके में हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी दुकानदार सुरक्षित नहीं है।

रिपोर्ट- परमजीत सिंह रंगपुरी, जालंधर