1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पूर्व सास से विवाद को लेकर सरेआम मारपीट, फिर कार बैक कर दो लोगों को कुचला, दोपहिया वाहनों को भी रौंदा-VIDEO

पूर्व सास से विवाद को लेकर सरेआम मारपीट, फिर कार बैक कर दो लोगों को कुचला, दोपहिया वाहनों को भी रौंदा-VIDEO

कार में सवार आरोपी शख्स जानबूझ कर दो लोगों को कुचल दिया। वह बार अपनी कार को बैक करके कुचल रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।

कार ने दो लोगों को कुचला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कार ने दो लोगों को कुचला

पंजाब के लुधियाना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पूर्व सास से विवाद के बाद आरोपी ने कार से दो लोगों को कुचल दिया। कार चालक ने दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। लुधियाना के गुरु नानक नगर स्थित पम्मा मार्केट इलाके में रविवार के दिन एक जस्सी नामक महिला बाउंसर से विवाद के दौरान उसके दलवीर सिंह उर्फ काका नामक एक पूर्व दामाद पर कार से दो लोगों को कुचलने का आरोप लगा है। 

कार को तीन बार किया आगे-पीछे

सामने आए घटना के वीडियो फुटेज में आरोपी कार को तीन बार आगे-पीछे करता दिखाई दे रहा है, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उसने कई दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद जब वहां एकत्रित हुई भीड़ ने आरोपी की कार पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू किए तो आरोपी खुद को घिरता देख वहां से कार लेकर फरार हो गया। 

पूर्व सास के साथ की मारपीट

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, जस्सी नामक महिला अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी लोहारा गांव निवासी उसका पूर्व दामाद दलवीर सिंह भी वहां पहुंचा और उससे चल रहे पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट शुरू कर दी। 

पूर्व सास की तोड़ी उंगली

आरोप है कि उसने महिला जस्सी के हाथ मरोड़े, हथियार दिखाए और इस झगड़े में उसकी एक उंगली भी तोड़ दी। इस दौरान महिला जस्सी को बचाने पहुंची कमलप्रीत कौर नामक उसकी बेटी के साथ भी आरोपी ने गाली-गलौज और हाथापाई की। 

 कमलप्रीत और दलवीर का हो चुका है तलाक

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक कमलप्रीत और दलवीर का तलाक हो चुका है। आरोपी दलवीर कमलप्रीत और उसके आठ वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकियां भी देता रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत ये भी दावा किया है कि आरोपी दलवीर सिंह चिट्टा (नशा) बेचता है और उसके खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है। वह जमानत पर बाहर है। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

हालांकि, पीड़ितों द्वारा इस घटना संबंधी बनती कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस पर भी ढुल मूल रवैया इख़्तियार करने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

तुषार भारती की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

परविंदर झोटा के पिता का बड़ा बयान, बोले- अमित शाह का विरोध हुआ तो इसे अपना विरोध समझूंगा