जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में मंगलवार देर रात करीब 30 युवकों ने बाइक पर घूमते हुए गुंडागर्दी करते हुए और हवा में कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी। दरअसल, कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहिया वाहनों पर सवार 30 से 35 नौजवान देर रात 11:30 बजे कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में पहुंचे और गालियां देते हुए गोलियां चलाने लग गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
10 मिनट तक होती रहेगी गुंडागर्दी
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बेखौफ हमलावरों ने 12 मिनट तक गुंडागर्दी किया। गोली लगने से कार और दो एक्टिवा क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को गोली नहीं लगी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक गालियां दे रहे थे और ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। उपद्रवियों ने भागने से पहले दो कारों और कई दो-पहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। निवासियों ने बताया कि यह पूरी घटना 10 मिनट से ज़्यादा समय तक चली।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले को लेकर एडीसीपी माधवी शर्मा ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात 11 बजे से 12 बजे के बीच कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन इलाके में हुई हाथापाई के दौरान गोली चलने की घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, स्थिति का जायज़ा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना एक ही जगह पर रहने वाले लोगों या उनके परिचितों के बीच हुई झड़प का नतीजा थी। पुलिस ने इसमें शामिल लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें नामजद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के बाद कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली थी। इससे पहले लुधियाना जिले के खन्ना में पंजाबी सिंगर विक्की तालीवान उर्फ बिक्रमजीत सिंह को फायरिंग करने पर आरोप किया गया था।
रिपोर्टः परमजीत सिंह रंगपुरी
ये भी पढ़ेंः लुधियाना में दो गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दोनों तरफ से 25 राउंड फायरिंग