पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई पंजाब में आतंकी मॉड्यूल चला रही थी। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को इसका भंडाफोड़ किया। इसके साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने आरोपी के पास से चार हथगोले भी बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर और मोहाली के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठों और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के संयुक्त अभियान में दो विदेशी पिस्तौल और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
पुलिसन ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने एक पोस्ट में बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी विदेशी आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहा था और चंडीगढ़ में हाल ही में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकी मॉड्यूल से उसके संबंध हैं।
मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अमृतसर के 'पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल' में प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।
अमृतसर में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा और छह एडवांस पिस्टल बरामद कीं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे। वह गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी में मदद कर रहे थे और उन्हें क्रिमिनल लोगों को सप्लाई कर रहे थे। आरोपी कंसाइनमेंट लेते थे और आगे पंजाब में क्रिमिनल लोगों को सप्लाई करते थे। आर्म्स एक्ट के संबंधित नियमों के तहत अमृतसर कैंटोनमेंट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें-
भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिसकर्मी, अपराध के प्रति है कड़ा रुख
पंजाब में भीषण सड़क हादसा, दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 5 लोगों की मौके पर मौत, 15 से अधिक घायल