A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. जालंधर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा, ब्लैकआउट के बीच हुआ था ब्लास्ट

जालंधर में मिला पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा, ब्लैकआउट के बीच हुआ था ब्लास्ट

पंजाब के जालंधर में पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लैकआउट के दौरान ये हमला किया गया था।

पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा बरामद।- India TV Hindi
Image Source : ANI पाकिस्तानी ड्रोन का मलबा बरामद।

जालंधर: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच पंजाब के ग्रामीण जालंधर इलाके में पाकिस्तान ड्रोन का मलबा बरामद किया गया है। पाकिस्तानी ड्रोन का यह मलबा कंगनीवाल गांव में हुए विस्फोट के बाद एक बरामद किया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के ऊपर धमाका हुआ, जिसके बाद से पानी की टंकी फट गई थी। इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पानी की टंकी फटी

इस हमले को लेकर एक स्थानीय निवासी सुरजीत कौर ने बताया, "हमारे घर के ऊपर एक लाल रंग की फ्लैश चमकी और एक बहुत बड़ा धमाका हुआ। हम डर गए। चारों तरफ अंधेरा था। हम थोड़ी देर बाद अपने घरों से बाहर निकले और देखा कि हमारे घरों और हमारे पड़ोसियों के घरों के ऊपर पानी की टंकी फट गई थी। उस समय ब्लैकआउट हो गया था और सभी लाइटें बंद थीं।"

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगातार उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। बीते दो दिनों से रात के समय पाकिस्तान की ओर भारत के शहरों को निशाना बनाकर लगातार मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के द्वारा पाकिस्तान हमलों को निष्क्रिय कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे। 

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान पर 06-07 मई की रात एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को इससे क्षति पहुंची है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। 

यह भी पढ़ें- 

पाकिस्तान से तनाव के बीच गुरुग्राम में ड्रोन और आतिशबाजी पर लगा प्रतिबंध, ये चीजें भी की गई बैन

जम्मू कश्मीर: राजौरी, पुंछ, अखनूर और उधमपुर में सुनाई दी जोरदार धमाकों की आवाज, आसमान में दिखा धुआं, देखें VIDEO