A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Pathankot Municipal Corporation Election Result: पठानकोट नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, कितनी सीटों पर मिली जीत?

Pathankot Municipal Corporation Election Result: पठानकोट नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, कितनी सीटों पर मिली जीत?

Pathankot Municipal Corporation Election Result: पंजाब में शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। राज्य में 8 नगर निगम समेत कुल 103 नगर निकायों के लिए चुनाव हुए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि पठानकोट नगर निगम में किस पार्टी को जीत मिली है।

punjab pathankot Municipal Corporation Election Result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक फोटो।

Pathankot Municipal Corporation Election Results Live: ​पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट आज आ गए हैं। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले पठानकोट में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 में से 19 वार्डों पर जीत दर्ज की है।

आपको बता दें कि 26 मई को पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का आयोजन 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए कराया गया था। पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव को साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। इस चुनाव के परिणाम पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल जैसे कई राजनीतिक दलों की नजर थी। आज पठानकोट में भी नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन सी पार्टी ने पठानकोट में बाजी मारी है।

कितने उम्मीदवार मैदान में थे?

पंजाब में 26 मई को 8 नगर निगमों- मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट समेत 103 नगर निकायों के चुनावों का आयोजन किया गया था। इस चुनाव में 61.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 7,555 उम्मीदवार मैदान में थे। आम आदमी पार्टी ने सबसे अधिक 1,801 उम्मीदवार, कांग्रेस ने 1,550 उम्मीदवार, भाजपा ने 1316 उम्मीदवार, शिरोमणि अकाली दल के 1,251 उम्मीदवार और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 96 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा 1,528 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या 35,45,567 थी। इनमें से 17,11,635 महिलाएं थीं। चुनाव का आयोजन 26 मई को मतपत्रों के माध्यम से किया गया था।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव की वोटों की गिनती के लिए राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। आइए जानते हैं पठानकोट नगर निगम चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में...

Live updates : Pathankot Municipal Corporation Election Result Live:

  • 2:57 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस की जीत

    पठानकोट नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस की जीत हुई है। पार्टी की उम्मीदवार बेबी ने 1349 वोटों से जीत हासिल की है।

  • 2:54 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    वार्ड नंबर 21 में AAP जीती

    पठानकोट नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 21 में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। पार्टी के उम्मीदवार विशव कीर्ति ने 28 वोटों से जीत हासिल की है।

  • 2:50 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    वार्ड नंबर 20 से जीती भाजपा

    पठानकोट नगर निगम चुनाव को लेकर अब तक सामने आए परिणाम के मुताबिक, वार्ड नंबर 20 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किशोर कुमार ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 27 वोटों से सीट पर कब्जा किया।

  • 2:49 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    वार्ड 19 से कांग्रेस जीती

    पठानकोट नगर निगम चुनाव में वार्ड 19 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बलजीत सिंह को जीत मिली है। उन्होंने 216 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

     

  • 2:46 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस की जीत

    पठानकोट नगर निगम के वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार रेनू रतन को जीत मिली है। उन्होंने 185 वोटों से जीत हासिल कर ली है।

  • 2:44 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 17 में भाजपा की जीत

    पठानकोट के वार्ड नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरिंदर कुमार को जीत मिली है। उन्होंने अपनी सीट 498 वोटों से जीती।

  • 2:37 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट के वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस की जीत

    पठानकोट में वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस की उम्मीदवार रेखा जीत गई हैं। उन्होंने 318 वोटों से जीत हासिल की है।

  • 1:51 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पंजाब नगर निकाय चुनाव की सीटों का ताजा आंकड़ा

    पंजाब नगर निकाय चुनाव परिणाम का ताजा आंकड़ा

    • AAP: 630
    • कांग्रेस: ​​215
    • SAD: 175
    • भाजपा: 52
    • अन्य: 214

     

  • 1:30 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट में कांग्रेस आगे

    पंजाब नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट के अनुसार, पठानकोट में कांग्रेस आगे चल रही है।

    • AAP: 3
    • कांग्रेस: ​​5
    • भाजपा: 1

     

  • 12:30 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    क्यों अहम हैं पंजाब नगर निकाय चुनाव ?

    पंजाब में नगर निकाय चुनाव की अहमियत इसलिए भी है क्योंकि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य में शानदार जीत हासिल करते हुए 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की थी।

     

  • 12:29 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट के 9 वार्डों में आम आदमी पार्टी को बढ़त

    पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव के ताजा अपेडट के अनुसार, पठानकोट के 9 वार्डों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी तीसरे स्थान पर है।

  • 12:14 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवार

    पठानकोट वार्ड नंबर 8 के उम्मीदवारों की लिस्ट-:

    • दर्शना देवी (48), आम आदमी पार्टी
    • नेहा (36), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
    • कामिनी (34), शिरोमणि अकाली दल 
    • बिंदू (58), भारतीय जनता पार्टी 
    • महिमा भट्टी (26), निर्दलीय 
    • सोनू (49), निर्दलीय
  • 12:14 PM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पंजाब नगर निकाय चुनाव अब तक का आंकड़ा

    पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में अब तक का आंकड़ा

    • AAP: 220
    • कांग्रेस: ​​90
    • SAD: 75
    • भाजपा: 20
    • अन्य: 89

     

  • 11:52 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 7 के उम्मीदवार

    पठानकोट नगर निगम के वार्ड नंबर 7 के उम्मीदवार-:

    • अशोक अभिषेक शर्मा (36), आम आदमी पार्टी
    • सूरज प्रताप सिंह (39), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • हरचरण सिंह (65), शिरोमणि अकाली दल
    • परवीन कुमार (60), भारतीय जनता पार्टी
    • मुकेश कुमार (35), निर्दलीय
    • राजेश पाल (58), निर्दलीय

     

  • 11:51 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 6 के उम्मीदवार

    पठानकोट वार्ड नंबर 6 के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ गई है-:

    • सुनीता शर्मा (64), आम आदमी पार्टी
    • वीणा (62), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • सरबजीत कौर (61), शिरोमणि अकाली दल
    • सुमन (46), भारतीय जनता पार्टी
  • 11:49 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट में आम आदमी पार्टी आगे

    जानकारी के मुताबिक, पठानकोट के 15 वार्डों में मतगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है। इस चरण में आम आदमी पार्टी 9 वार्डों में आगे चल रही है। दूसके नंबर पर कांग्रेस और तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी है।

  • 11:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पंजाब नगर निकाय चुनाव के अब तक के परिणाम

    पंजाब नगर निकाय चुनाव परिणाम का अब तक का आंकड़ा-:

    • AAP: 178
    • कांग्रेस: ​​58
    • SAD: 53
    • भाजपा: 7
    • अन्य: 62

     

  • 11:25 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 5 के उम्मीदवार

    पठानकोट नगर निगम के वार्ड नंबर 5 की उम्मीदवारों की लिस्ट-:

    • सुषमा (38), आम आदमी पार्टी
    • अनुश (32), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • परमजीत सिंह (68), शिरोमणि अकाली दल
    • रिज्जुअल रसवान (34), भारतीय जनता पार्टी
    • धर्मपाल (68), बहुजन समाज पार्टी

     

  • 11:01 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 4 के उम्मीदवार

    पठानकोट नगर निगम के वार्ड-4 में पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं-:

    • सुनीता देवी (35), आम आदमी पार्टी
    • प्रिया वढेरा (48), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • नीलम महाजन (37), शिरोमणि अकाली दल
    • मालती (46), भारतीय जनता पार्टी
  • 11:01 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 3 के उम्मीदवार

    पठानकोट नगर निगम में पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं-:

    • दीपक कुमार (42), आम आदमी पार्टी
    • सुरिंदर कुमार (58), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • राज कुमार (40), शिरोमणि अकाली दल
    • पारस (80), भारतीय जनता पार्टी

     

  • 11:00 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 2 के उम्मीदवार

    पठानकोट वार्ड नंबर 2 के उम्मीदवारों की लिस्ट-:

    • निशि कतल (53), आम आदमी पार्टी 
    • रजनी (39), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
    • कोमल कतल (49), भारतीय जनता पार्टी 
  • 10:55 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट वार्ड नंबर 1 के उम्मीदवार

    पठानकोट नगर निगम चुनाव के रिजल्ट सामने आ रहे हैं। ऐसे में वार्ड नंबर 1 में उम्मीदवारों का नाम सामने आ गए हैं।

    • हरप्रीत कौर (34), आम आदमी पार्टी 
    • शिव राम (45), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
    • सुनील (24), शिरोमणि अकाली दल
    • बलविंदर पाल (57), भारतीय जनता पार्टी 
    • आकाश (26), निर्दलीय
    • दीप मेहरा (35), निर्दलीय
    • जीवन ज्योति (52), निर्दलीय
    • संतोष कुमारी (51), निर्दलीय
  • 10:52 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव में अब तक के रुझान

    पंजाब नगर निकाय चुनाव परिणाम में अब तक के रुझान कुछ इस प्रकार हैं।

    • AAP: 131
    • कांग्रेस: 28
    • अकाली दल: 28
    • भाजपा: 2
    • अन्य: 36
  • 10:47 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से होगी पुलिस

    डीएसपी अजनाला, इंदरजीत सिंह ने बताया, "नगर निकाय चुनाव 26 मई को हुए थे। अजनाला स्थित सरकारी कॉलेज में एक स्ट्रांग रूम बनाया गया था। वोटों की गिनती यहीं हो रही है। एसपी मुख्यालय द्वारा पूरी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए चार एसएचओ स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से होगी...11 वार्डों के वोटों की गिनती यहीं हो रही है। 33 सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं। आप देख सकते हैं कि यहां सब कुछ शांतिपूर्ण है और आगे भी ऐसा ही रहेगा।"

  • 10:43 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पंजाब में सत्ता के सेमीफाइनल के नतीजे आज

    पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों को सत्ता के सेमीफाइनल का परिणाम माना जा रहा है। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। 8 नगर निगमों बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली के नतीजे घोषित होंगे। इनके अलावा 75 नगर कौंसिल और 21 नगर पंचायतों के नतीजे भी आज ही घोषित होंगे।

  • 10:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएंगे परिणाम

    राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो चुकी है। आयोग का अनुमान है कि दोपहर 12 बजे तक अधिकांश निकायों के परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे।

  • 10:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    104 निकायों के लिए मतदान हुआ था

    पंजाब में 26 मई को 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 निकायों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना के लिए राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। 

     

  • 10:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    कितने उम्मीदवार हैं मैदान में?

    इस बार पंजाब निकाय चुनाव में कुल 7555 उम्मीदवार मैदान में प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए। जिसमें 1613 नगर निगम 5142 नगर कौंसिल और नगर पंचायत के लिए 800 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

  • 10:21 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती जारी

    पंजाब में निकाय चुनावों के रिजल्ट को लेकर काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती शुरू हो गई है।

  • 9:55 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पंजाब के कई जिलों में मतगणना जारी

    पंजाब नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम के लिए मतगणना चल रही है। अमृतसर, मोहाली, S.A.S नगर समेत विभिन्न जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटों कि गिनती जारी है। जल्द ही परिणाम सामने आएंगे।

  • 9:45 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    अकाली दल दूसरे नंबर पर

    पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव में शिरोमणि अकाली दल दूसरे नंबर पर चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अकाली दल ने अब तक राज्य भर में 12 वार्ड जीत लिए हैं। इसके साथ ही पार्टी 18 वार्डों में आगे चल रही है।

  • 9:44 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    आम आदमी पार्टी को चुनाव में बढ़त

    पंजाब राज्य चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को अच्छी खासी बढ़त मिली है। आम आदमी पार्टी ने राज्य भर में 72 वार्ड जीते हैं और 25 अन्य वार्डों में आगे चल रही है।

     

  • 9:20 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पठानकोट में कितने उम्मीदवार हैं?

    जानकारी के अनुसार, पठानकोट नगर निगम चुनाव 2026 में 50 वार्डों के लिए कुल 199 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

  • 9:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    बीते चुनाव में क्या रहा था परिणाम?

    पंजाब में साल 2021 के नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने अबोहर, बठिंडा, कपूरथला, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और बटाला यानी 7 नगर निगम पर जीत हासिल की थी। चुनाव में शिरोमणि अकाली दल दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी।

  • 8:57 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    बीते चुनाव में कांग्रेस ने पठानकोट में मारी थी बाजी

    पंजाब में पिछली बार स्थानीय निकाय चुनाव का आयोजन साल 2021 में हुआ था। इस चुनाव में पठानकोट में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। पठानकोट की 50 सीटों में से कांग्रेस ने 37 सीटें जीत ली थीं।

     

  • 8:55 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    राज्य में कितने मतदाता हैं?

    पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इन चुनावों में कुल 36,72,932 वोटर्स मतदान के पात्र थे। इनमें 18,98,990 पुरुष मतदाता, 17,73,716 महिला मतदाता और 226 तृतीय-लिंग के मतदाता शामिल थे।

  • 8:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    पंजाब में कुल कितने नगर निगम हैं?

    पंजाब में कुल आठ नगर निगम हैं, जहां चुनाव का आयोजन हो रहा है। ये हैं नगर निगम- मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट।

  • 8:47 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    जल्द ही सामने आएंगे रुझान

    पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम के रुझान जल्द ही सामने आएंगे। सेंटरों पर वोटों की गिनती जारी है। सभी लाइव अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी से जुड़े रहें।

  • 8:36 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    SAD ने 9 वार्ड में निर्विरोध जीत हासिल की

    राज्य चुनाव आयोग ने बताया है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने राज्य में 9 वार्ड में निर्विरोध जीत हासिल की है और कांग्रेस के एक उम्मीदवार को भी जीत मिली है।

  • 8:35 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    राज्य में AAP ने 63 सीटें निर्विरोध जीतीं

    पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने अब तक राज्य भर में 63 वार्ड में निर्विरोध जीत हासिल कर ली है।

  • 8:18 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निकाय चुनाव काफी अहम

    आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए निकाय चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है

     

  • 8:08 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    वोटों की गिनती शुरू हुई

    पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए डाले गए वोटों की काउंटिंग शुरू कर दी गई है। राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटरों पर मतगणना शुरू हो गई है। पठानकोट में भी काउंटिंग जारी है।

     

  • 7:41 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    7,555 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे

    पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव में  कुल 7,555 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। AAP के सबसे ज्यादा 1,801 उम्मीदवार मैदान में हैं। तो वहीं, कांग्रेस के 1,550, भाजपा के 1,316, अकाली दल के 1,251 और बसपा के 96 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  1,528 निर्दलीय उम्मीदवार भी इस चुनाव में भाग ले रहे हैं।

     

  • 7:35 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    104 सीटों के लिए मतदान हुआ था

    26 मई को 8 नगर निगमों मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के लिए चुनाव हुए थे। इसके अलावा 75 नगरपालिका परिषदों और 21 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हुआ था।

     

  • 7:14 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    मतपत्रों से हुआ था चुनाव

    पंजाब में 26 मई को 8 नगर निगमों समेत 104 स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग मतपत्रों के माध्यम से हुई थी। इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 61.5 दर्ज किया गया था।

  • 7:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    इन दलों के बीच कड़ी टक्कर

    पंजाब में मंगलवार को हुए नगर निगम चुनावों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच टक्कर है। इस चुनाव को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है।

     

  • 6:45 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

    पठानकोट नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे जल्द ही सामने आने वाले हैं। मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।