1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. घर देखने पहुंचे पति-पत्नी पर पिटबुल कुत्ते का हमला, काट-काटकर कर दिया घायल; डरावना है VIDEO

घर देखने पहुंचे पति-पत्नी पर पिटबुल कुत्ते का हमला, काट-काटकर कर दिया घायल; डरावना है VIDEO

प्रॉपर्टी डीलर के साथ पति-पत्नी घर देखने पहुंचे थे। जैसे ही घर का दरवाजा खुला पिटबुल ने दंपति पर झपटा मारा और देखते ही देखते उनके शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। हमले का वीडियो सामने आया है, जो काफी डरावना है।

पति-पत्नी पर पिटबुल का हमला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पति-पत्नी पर पिटबुल का हमला

पंजाब के पटियाला के घुमन नगर इलाके में पिटबुल कुत्ते के हमले का एक डरावना वीडियो सामने आया है। दरअसल, एक पति-पत्नी प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर देखने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने घर की घंटी बजाई, अंदर मौजूद पिटबुल कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ता है।

हमले के दौरान पति-पत्नी ने बचने की कोशिश की, जबकि आस-पास मौजूद लोगों ने भी उन्हें कुत्ते से बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। दोनों को पिटबुल शरीर के कई हिस्सों पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर चुका था।

हमले में पति-पत्नी दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पिटबुल कुत्ता ने उन्हें शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। फिलहाल, इलाज के लिए उन्हें पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली में पिटबुल ने बच्चे का कान काटा

कुछ महीने पहले, दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पालतू पिटबुल कुत्ते के हमले में एक छह साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमले में पिटबुल कुत्ते ने बच्चे का दाहिना कान काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया था। ये घटना 23 नवंबर 2025 की है।

पुलिस के अनुसार, बच्चा विनय एन्क्लेव स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी के घर से अचानक पिटबुल कुत्ता बाहर निकला और बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों की मदद से उसके माता-पिता ने किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया और उपचार के लिए पहले रोहिणी स्थित बीएसए अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में बच्चे को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

बच्चा गेंद का पीछा कर रहा था, तभी पड़ोसी का पालतू पिटबुल उस पर झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्चे के सिर को दबोच लिया और उसका कान फाड़ दिया। शुरुआती जांच में सामने आया था कि कुत्ते को करीब डेढ़ साल पहले राजेश पाल का बेटा सचिन पाल अपने घर लाया था। सचिन पाल हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें-

जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप साबित, आवास पर मिले थे भारी मात्रा में नोट

"जिन्ना का राहुल गांधी के रूप में दूसरा जन्म", निशिकांत दुबे का बड़ा हमला