1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पटियाला: छोरियां भी छोरों से कम नहीं! लड़की ने रात में दोस्त के साथ मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ा और चोरी करके भाग गई, CCTV में हुई कैद

पटियाला: छोरियां भी छोरों से कम नहीं! लड़की ने रात में दोस्त के साथ मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ा और चोरी करके भाग गई, CCTV में हुई कैद

पटियाला में एक मेडिकल स्टोर के अंदर रात को हुई चोरी का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें एक लड़की एक लड़के के साथ शटर तोड़कर चोरी करते हुए दिख रही है।

Patiala- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मेडिकल स्टोर के अंदर रात को हुई चोरी

पटियाला: आजकल चोरी के मामलों में लड़कियां भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ताजा मामला पटियाला का है, जहां एक मेडिकल स्टोर को देर रात निशाना बनाया गया।

क्या हुआ था?

रात करीब 2 बजे एक युवक अपनी साथी लड़की के साथ मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचता है। पहले दुकान का शटर तोड़ा जाता है और फिर दोनों बड़े आराम से अंदर दाखिल हो जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों को किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं दिखती। वे आराम से दुकान के अंदर घूमते हैं, अपनी पसंद का सामान इकट्ठा करते हैं और फिर वहां से फरार हो जाते हैं।

लेकिन शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। चोरी की यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी वीडियो अब सामने आ चुकी है।

वीडियो देखकर लोग भी हुए हैरान

वीडियो देखकर लोग भी हैरान हैं कि किस तरह युवक और युवती ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है।

अब देखना यह होगा कि कंधे से कंधा मिलाकर चोरी करने वाले ये दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कब तक दूर रह पाते हैं। CCTV में कैद यह पूरी वारदात सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई इस बात पर चर्चा कर रहा है कि आखिर लड़की की क्या मजबूरी होगी, जो उसने इस वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर पहले एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ते हैं, फिर अचानक मेडिकल के अंदर दाखिल होते हैं। सबसे पहले युवक मेडिकल के अंदर घुसता है और फिर युवती घुसती है। मेडिकल स्टोर में घुसते ही युवक सबसे पहले उस काउंटर की तरफ बढ़ता है, जहां दुकानदार रुपए रखते हैं। इस दौरान युवक पूरे फोकस के साथ चोरी करते हुए दिखाई देता है और युवती इस बात का ध्यान रखती है कि कहीं कोई देख तो नहीं रहा। चोरी के दौरान एक बार युवती शटर से बाहर भी जाकर चेक करती है कि कहीं किसी ने उन्हें देखा तो नहीं। इसके बाद दोनों चोर, चोरी करने के बाद बड़े आराम से मेडिकल स्टोर से बाहर निकल जाते हैं। (रिपोर्ट- इंद्रपाल सिंह)