A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Video: "मुसाफिर हूं यारों, न घर है ना ठिकाना", ऑपरेशन के दौरान गाना गाता रहा मरीज, बिना बेहोश किए डॉक्टरों ने की सर्जरी

Video: "मुसाफिर हूं यारों, न घर है ना ठिकाना", ऑपरेशन के दौरान गाना गाता रहा मरीज, बिना बेहोश किए डॉक्टरों ने की सर्जरी

पंजाब के एक अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मरीज पुराने फिल्मी गाने गाता रहा। मरीज के अनुरोध पर उसे फिल्मी गाने सुनाई गए और बिना बेहोश किए सर्जरी की गई।

ऑपरेशन के दौरान मरीज- India TV Hindi
Image Source : REPORTER ऑपरेशन के दौरान मरीज

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना शहर में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक हर्निया के एक 48 वर्षीय मरीज नवीन शर्मा ने लुधियाना के वर्मा हॉस्पिटल में अपने "हर्निया" के ऑपरेशन के दौरान कुछ ऐसा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। ऑपरेशन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज गाना गा रहा है। 

ऑपरेशन के दौरान चलाए गए पुराने फिल्मी गाने

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को नवीन शर्मा का हर्निया ऑपरेशन होना था। जब डॉक्टर उन्हें बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया (बिहोश करने का इंजेक्शन) देने लगे, तो उस मरीज ने साफ मना कर दिया। मरीज ने डॉक्टरों से अनुरोध कर कहा कि उसे बेहोश न किया जाए, बल्कि ऑपरेशन के दौरान उसके पसंदीदा पुराने फिल्मी गाने चलाए जाएं ताकि वह गाने सुनते हुए ऑपरेशन करवा सके।  मरीज के अनुरोध पर डॉक्टरों ने ऐसा ही किया।

ऑपरेशन के दौरान गाना गाते रहा मरीज

डॉक्टरों ने जब ऑपरेशन करना शुरू किया तो नवीन शर्मा ने न केवल पुराने फिल्मी गाने सुने, बल्कि खुद भी गुनगुनाते व गाते रहे। ऑपरेशन थिएटर से सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ऑपरेशन थिएटर में बेड पर लेटे हुए "मुसाफिर हूं यारों, न घर है ना ठिकाना" गाना गाते नजर आ रहे हैं, जिसे मशहूर गायक किशोर कुमार ने गाया है।

यहां देखें वीडियो

मरीज का वीडियो वायरल

पूरा ऑपरेशन बिना बेहोश किए शांतिपूर्वक पूरा किया गया और मरीज पूरे समय गाने गाकर माहौल को हल्का बनाता रहा। इस अनोखे अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पहला मामला नहीं है, जब डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान गाने चलााया हो...। इससे पहले 2024 में डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान 3 साल के बच्चे को शांत करने के लिए गाना चलाया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

रिपोर्ट- तुषार भारती, लुधियाना