1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचोरिया को गोली मारने वाले शूटर्स की हुई पहचान, सामने आई तस्वीरें

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचोरिया को गोली मारने वाले शूटर्स की हुई पहचान, सामने आई तस्वीरें

कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचोरिया की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है। हत्याकांड में चार आरोपी शामिल थे। सभी आरोपी अभी भी फरार हैं।

शूटर आदित्य कपूर  और करन पाठक  की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER शूटर आदित्य कपूर और करन पाठक की तस्वीर

चंडीगढ़ः कबड्डी प्रमोटर और खिलाड़ी राणा बलाचोरिया की हत्या की जांच में बड़ा अपडेट सामने आया है। कबड्डी खिलाड़ी राणा को गोली मारने वाले शूटर्स की पहचान हो गई है। आरोप है कि शूटर आदित्य कपूर और करन पाठक ने ही राणा बलाचोरिया को गोली मारी थी। हत्याकांड में चार आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। 

बंबीहा गैंग से जुड़े हैं दोनों शूटर्स

जांच में सामने आया है कि आदित्य कपूर और करन पाठक ने ही ताबड़तोड़ गोलियां कबड्डी प्रमोटर राणा पर दागी थी। दोनों पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। दोनों पर पहले से ही कई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों जेल भी जा चुके हैं। दोनों शूटर्स बंबीहा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। दो और शूटर्स का हत्याकांड में शामिल होने के सबूत सामने आए हैं। इनके नाम रोहित कारतूस और गौरव राठी बताए जा रहे हैं। ये अभी फरार हैं। 

मुसेवाला एंगल नहीं आया सामने

पंजाब पुलिस की कई टीमें शुटर्स की तलाश में जुटी हैं। अब तक की तफ्तीश के मुताबिक यह हत्याकांड केवल कबड्डी प्लेयर्स कबड्डी लीग्स पर गैंगस्टर की धमक रहे इसलिए अंजाम दिया गया है। सिद्धू मुसेवाला एंगल अब तक की जांच में सामने नहीं आया है।

Image Source : reporterशूटर आदित्य कपूर और करन पाठक की तस्वीर

स्टेडियम में मारी गई थी गोली

बता दें कि पंजाब के मोहाली में सोमवार को कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राणा की गोली मारकर हत्या एक स्टेडियम के अंदर उस समय की गई, जब कबड्डी मैच चल रहा था। चश्मदीदों ने बताया कि 3 युवक सेल्फी लेने के बहाने उनके पास आए। उनमें से एक ने कथित तौर पर अपना चेहरा कपड़े से ढक लिया, जबकि दूसरे ने करीब से गोली चला दी। हमलावर गोलीबारी के तुरंत बाद भाग गए। 

हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। गैंग ने सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट में कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला लिया है। राणा सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को पनाह दे रहा था और इसके संबंध जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के साथ थे।