A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. बठिंडा की सैनिक छावनी का दर्जी निकला जासूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बठिंडा की सैनिक छावनी का दर्जी निकला जासूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बठिंडा पुलिस ने एक संदिग्ध को बठिंडा सैनिक छावनी से गिरफ्तार किया है। इसपर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल जांच की जा रही है।

दो साल से कर रहा था दर्जी का काम।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दो साल से कर रहा था दर्जी का काम।

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को देश विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने के संदेह पर गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह व्यक्ति बठिंडा की सैनिक छावनी में ही दर्जी का काम कर रहा था। यहां वह करीब दो साल से कपड़े सिलाई करने का काम करता था। वहीं अब उसके ऊपर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

संदिग्ध को आर्मी ने पकड़वाया

दरअसल, बठिंडा की सैनिक छावनी से एक संदिग्ध व्यक्ति को थाना कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसे आर्मी ने जानकारी देकर पुलिस से पकड़वाया है। इस व्यक्ति की पहचान रकीब के तौर पर की गई है, जो कैंट में दर्जी का काम करता थी। यह पिछले दो सालों से कैंट में ही कपड़े सिलाई का काम कर रहा था। रकीब मूल रूप से रुड़की (उत्तराखंड) का रहने वाला है। आर्मी को शक था की यह कहीं न कहीं देश विरोधी कार्य कर रहा है, जिसके आधार पर बठिंडा पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। 

जांच में जुटी पुलिस की टीम

फिलहाल बठिंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी रकीब को रिमांड पर लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रकीब के पास जो मोबाइल थे उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल रकीब के मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

जालंधर से भी संदिग्ध गिरफ्तार

इससे पहले गुजरात पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना भार्गव कैंप के एरिया में छापेमारी कर पाकिस्तान को सूचना देने वाले एक जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया। गुजरात पुलिस जालंधर की सिटी पुलिस की मदद से इस तक पहुंची और इसे गिरफ्तार किया गया। गुजरात पुलिस मोहम्मद मुर्तजा अली को अपने साथ लेकर गई। (इनपुट- बब्बल गर्ग)