A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. खालिस्तान समर्थक गुट ने ली RSS नेता के बेटे पर हमले की जिम्मेदारी, गोली मारकर की गई थी हत्या

खालिस्तान समर्थक गुट ने ली RSS नेता के बेटे पर हमले की जिम्मेदारी, गोली मारकर की गई थी हत्या

फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की हत्या की जिम्मेदारी एक खालिस्तान समर्थन गुट ने ली है। शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड नाम के गुट ने एक वायरल पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

गोली मारकर की गई हत्या।- India TV Hindi
Image Source : X/RAVNEETBITTU गोली मारकर की गई हत्या।

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को RSS नेता के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब खालिस्तान समर्थक संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड का नाम सामने आया है। खालिस्तान समर्थक संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड ने एक वायरल पोस्ट में आरएसएस नेता के बेटे पर हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि फिरोजपुर एसएसपी ने इस दावे को फर्जी करार दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

SSP ने बताया फर्जी

बता दें कि खालिस्तान समर्थक संगठन शेर-ए-पंजाब ब्रिगेड की ओर से सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पंजाब में सिखों को हिंदुत्व में मिलाने वाले हिंदूवादी गिरोह RSS के नेता के बेटे को हमने सुधार दिया है। हम खालिस्तान की स्थापना तक इस जंग को हर हाल में जारी रखेंगे। हालांकि फिरोजपुर SSP ने इस वायरल पोस्ट को फर्जी करार दिया है।

RSS कार्यकर्ता हैं पिता

बता दें कि पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक नेता के दुकानदार बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नवीन अरोड़ा (32) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, नवीन के पिता बलदेव राज अरोड़ा पिछले कई वर्षों से आरएसएस से जुड़े हुए हैं।

घर जाते समय किया हमला

जानकारी के मुताबिक यह वारदात शनिवार को तब हुई जब नवीन अरोड़ा अपनी दुकान से डॉ. साधु चंद चौक के पास स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावर वहां आए। हमलावरों ने नवीन अरोड़ा पर नजदीक से गोलियां चलाई और फिर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने नवीन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- 

पति से झगड़े के बाद दारोगा से हुआ प्यार, सड़क किनारे बिना कपड़ों के मिली महिला की लाश; आरोपी गिरफ्तार

'इस्तीफे की धमकी देकर ब्लैकमेल नहीं करूंगा', डी के शिवकुमार ने तमाम अटकलों पर दिया बड़ा बयान