1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक्शन, दबोचा गया आरजू बिश्नोई का करीबी; पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस

गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक्शन, दबोचा गया आरजू बिश्नोई का करीबी; पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस

Arzoo Bishnoi Associate Arrest: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के करीबी को पकड़ लिया है। उसके पास से .32 बोर की एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।

arzoo Bishnoi associate- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) गैंगस्टर आरजू बिश्नोई का करीबी गिरफ्तार।

Punjab Police AGTF Arrest: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी AGTF ने कुख्यात गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के करीबी साथी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी इंटर-स्टेट क्रिमिनल नेटवर्क से जुड़ा था और राजस्थान में मर्डर के एक मामले में वांटेड चल रहा था। इस अपराधी पर इनाम भी घोषित हो चुका था।

पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ एक्शन

पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि यह एक्शन पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत की गई है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के पास से .32 बोर की एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने नहीं सार्वजनिक की आरोपी की पहचान

हालांकि, पंजाब पुलिस ने अभी तक इस अरेस्ट किए गए आरोपी की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया है। अफसरों का कहना है कि जांच के लिए फिलहाल कुछ जानकारियों को अभी गोपनीय रखा जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपी का कनेक्शन कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क से हो सकता है, जो कई राज्यों में फैला हो सकता है।

गिरफ्तार आरोपी के साथियों का लगाया जा रहा पता

पंजाब पुलिस अब इस केस में आगे की पड़ताल कर रही है, ताकि आरोपी के कनेक्शन और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। साथ ही, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसके अन्य सहयोगी कहां-कहां एक्टिव हैं और किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।

गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करेगी पुलिस

पुलिस कह रही है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस अफसरों ने दोहराया कि आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और संगठित अपराध पर सख्ती से रोकथाम होगी।

ये भी पढ़ें- 'चूहे खा गए रिश्वत की रकम, ऐसे तो राज्य को हो सकता है राजस्व का भारी नुकसान', सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी