A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. Tarn Taran bypoll results: तरनतारन में AAP ने पास की अग्निपरीक्षा, हरमीत सिंह संधू ने भारी वोटों से दर्ज की जीत

Tarn Taran bypoll results: तरनतारन में AAP ने पास की अग्निपरीक्षा, हरमीत सिंह संधू ने भारी वोटों से दर्ज की जीत

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने शिरोमणि अकाली दल की महिला उम्मीदवार को हराया है। आम आदमी पार्टी ने 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी का झंडा- India TV Hindi
Image Source : PTI आम आदमी पार्टी का झंडा

पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग ने आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की जीत की घोषणा कर दी है। संधू ने शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर को हराया है। 

12091 वोटों से AAP उम्मीदवार ने दर्ज की जीत

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, हरमीत सिंह संधू को 42649 वोट मिले हैं। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखविंदर कौर को 30558 वोट मिले हैं। तरनतारन में आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12091 वोटों से जीत दर्ज की है।

16 राउंड की मतगणना हुई पूरी

तरनतारन से विधायक पद के लिए कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। तरनतारन उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी। 16 राउंड की मतगणना पूरी हो गई। 

इस सीट पर 60.95 प्रतिशत हुआ था मतदान

मंगलवार को हुए मतदान में 60.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इसके चलते यहां पर उपचुनाव कराया गया। इसका परिणाम भी आ गया है।