A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. बंबीहा गैंग के दो गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में, छह पिस्तौलें बरामद

बंबीहा गैंग के दो गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में, छह पिस्तौलें बरामद

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बंबीहा गैंग के सदस्य हैं। उनके पास से छह पिस्तौलें बरामद की गई हैं। इसके साथ ही 19 जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

guns- India TV Hindi
Image Source : X/ANI तस्करों से बरामद हथियार

पंजाब के बरनाला में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि अवैध हथियारों की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से छह पिस्तौलें बरामद की गई हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि संदीप सिंह और शेखर बंबीहा गिरोह के सहयोगी हैं। दोनों को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और बरनाला पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। यादव ने एक्स पर लिखा, "उनके कब्जे से कुल छह पिस्तौलें (एक पीएक्स5, चार 32 बोर की पिस्तौलें और एक 30 बोर की पिस्तौल) और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।"

सप्लाई चेन पता कर रही पुलिस

डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर, आरोपी राज्य में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए बंबीहा गिरोह के गुर्गों को ये हथियार देने की योजना बना रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "आगे और पीछे के संबंधों सहित पूरी आपूर्ति चेन की पहचान और उसे ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।"

बंबीहा गिरोह के गुर्गों को ये हथियार देने की थी योजना

पजाब पुलिस की तरफ से लिखा गया, "एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बरनाला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, अवैध हथियार गतिविधियों में शामिल बंबीहा गिरोह के दो सहयोगियों- संदीप सिंह और शेखर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल छह पिस्तौल (एक पीएक्स5, .32 बोर की चार पिस्तौल और .30 बोर की एक पिस्तौल सहित) और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपने विदेशी संचालकों के निर्देश पर, आरोपी राज्य में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए बंबीहा गिरोह के गुर्गों को ये हथियार देने की योजना बना रहे थे। आगे की जांच चल रही है ताकि पूरी आपूर्ति श्रृंखला की पहचान की जा सके और उसे खत्म किया जा सके, जिसमें आगे और पीछे के लिंकेज भी शामिल हैं।"

यह भी पढ़ें-

दिवंगत IPS अफसर पूरन कुमार के परिजनों से मिले मान, केंद्र और हरियाणा सरकार से की इंसाफ की मांग

पंजाब राज्यसभा उपचुनाव: AAP उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने नामांकन किया, सीएम मान भी रहे मौजूद