1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. लुधियाना में फोन देखने के बहाने दुकान से iPhone 17 Pro Max लेकर भागा युवक, दुकानदार को 15 मीटर तक घसीटा; सामने आया CCTV वीडियो

लुधियाना में फोन देखने के बहाने दुकान से iPhone 17 Pro Max लेकर भागा युवक, दुकानदार को 15 मीटर तक घसीटा; सामने आया CCTV वीडियो

लुधियाना में फोन खरीदने आया एक युवक iPhone 17 Pro Max लेकर ही भाग गया। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन वह असफल रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान से फोन लेकर भागता हुआ आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER दुकान से फोन लेकर भागता हुआ आरोपी

लुधियाना की एक मोबाइल शॉप से फ़ोन देखने के बहाने iPhone 17 Pro Max लेकर युवक भाग गया। दुकानदार युवक को एक्टिवा के पीछे करीब 15 मीटर तक घसीटा। जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन लेकर भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए दुकानदार पीछा भी किया। दुकानदार स्कूटर को पकड़ा तो वह रुका नहीं, घसीटते हुए स्पीड बढ़ा दी। जब स्कूटर से गिर गया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

दुकानदार को 15 मीटर तक घसीटा

बताया जा रहा है कि लुधियाना के बीआरएस नगर में मोबाइल शॉप से iPhone 17 Pro Max लेकर भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए दुकानदार ने जान की परवाह किए बिना उसका पीछा किया। दुकानदार ने एक्टिवा का कैरियर पकड़ लिया, लेकिन आरोपी उसे करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया। आखिरकार एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा और युवक गिर पड़ा। इसके बाद वह मोबाइल और एक्टिवा छोड़कर पैदल फरार हो गया। 

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बीआरएस नगर इलाके में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर आया था और किस्तों पर आईफोन खरीदने की बात कही थी। कुछ देर बाद वह चला गया, लेकिन दोपहर करीब 2:55 बजे दोबारा दुकान पर पहुंचा। मोबाइल देखते समय उसने अचानक फोन अपनी कमीज के अंदर छिपाया और दुकान से बाहर भागकर एक्टिवा से फरार होने लगा। 

यहां देखें वीडियो

पुलिस कर रही मामले की जांच

दुकान में से मीत नामक युवक ने उसका पीछा कर एक्टिवा का कैरियर पकड़ लिया। हालांकि आसपास के कई लोगों ने घटना देखी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वारदात दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस अब CCTV फुटेज और मौके पर मिले सामान और बरामद एक्टिवा के नम्बर के आधार पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

यहां देखें वीडियो

सीसीटीवी वीडियो में देखते से पता चलता है कि दुकानदार ने आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। आरोपी को पकड़ने के चक्कर में उसके पैर में चोट भी आ गई। 

रिपोर्टः तुषार भारती, लुधियाना

ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली महिलाओं से बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, सावधान! सस्ते सूट के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

पंजाब को 4 साल बाद मिला स्थायी डीजीपी, सीनियर IPS अधिकारी गौरव यादव संभालेंगे पुलिस की कमान