Zirakpur Municipal Council Election Results 2026: जीरकपुर में सभी वार्डों के रिजल्ट घोषित, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
Zirakpur Municipal Council Election Results 2026: जीरकपुर नगर परिषद में मतगणना खत्म हो गई है। यहां पर आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है।

Zirakpur Municipal Council Election Results 2026: जीरकपुर में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी 16 सीटें जीत कर सभी बड़ी पार्टी बनी है। बीजेपी चार वार्डों में जीत हासिल की है। कांग्रेस को भी चार वार्डों में जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल को छह वार्डों में जीत मिली है। जबकि एक वार्ड में निर्दलीय जीता है।
बीते 26 मई को जीरकपुर के 31 वार्डों पर चुनाव हुआ था। जीरकपुर के 31 वार्डों पर सभी प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों को उतारा था। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियों में अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि इस चुनाव में कौन बाजी मारता है यह देखने वाली बात होगी।
31 वार्डों पर 124 उम्मीदवार
जीरकपुर की बात करें तो यहां 31 वार्डों पर कुल 124 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इनमें 63 महिला और 61 पुरुष प्रत्याशी हैं।
Live updates : Zirakpur Municipal Council Election Results 2026 Live:
-
May 29, 2026 9:08 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
जीरकपुर में आम आदमी पार्टी का बनेगा मेयर
जीरकपुर में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। आम आदमी पार्टी 16 सीटें जीत कर सभी बड़ी पार्टी बनी है। यहां पर मेयर आम आदमी पार्टी का बनेगा। बीजेपी चार वार्डों में जीत हासिल की है। कांग्रेस को भी चार वार्डों में जीत मिली है। शिरोमणि अकाली दल को छह वार्डों में जीत मिली है। जबकि एक वार्ड में निर्दलीय जीता है।
-
May 29, 2026 9:00 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
जीरकपुर में सभी वार्डों के रिजल्ट घोषित
वार्ड-1 गुरविंदर सिंह संधू- आम आदमी पार्टी
वार्ड-2- कलावती देवी- आम आदमी पार्टी
वार्ड-3- देवेंद्र सिंह नेगी- बीजेपी
वार्ड-4, अलका सैनी- बीजेपी
वार्ड-5- कर्मजीत सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-6- सुमन- आम आदमी पार्टी
वार्ड-7-सुरेश कुमार सैनी- आम आदमी पार्टी
वार्ड-8- निर्मला गौतम- शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-9- संजीव बंसल- आम आदमी पार्टी
वार्ड-10- हर्ष ऋषि- कांग्रेस
वार्ड-11- गुरेसेवक सिंह पुनिया- कांग्रेस
वार्ड-12-विरिंदर कौर- आम आदमी पार्टी
वार्ड-13- सुखवीर सिंह, कांग्रेस
वार्ड-14- स्वर्ण कर- बीजेपी
वार्ड-15- सुनील कुमार- आम आदमी पार्टी
वार्ड-16- किरणदीप कौर- निर्दलीय
वार्ड-17-जसविंदर सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-18- परविंदर कौर- शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-19- रजिंदर सिंह, आम आदमी पार्टी
वार्ड-20- रंजीत कौर, शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-21-गुरविंदर सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-22- बबिता- बीजेपी
वार्ड-23-गुरदीप सिंह-आम आदमी पार्टी
वार्ड-24-परविंदर कौर- आम आदमी पार्टी
वार्ड-25-गुरप्रीत सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-26-भूपिंदर कौर- शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-27 गुरुचरण सिंह-शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-28- जशनप्रीत कौर- आम आदमी पार्टी
वार्ड-29- बलबीर सिंह, शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-30-निशा कुमारी- कांग्रेस
वार्ड-31-गुरप्रीत सिंह विर्क- आम आदमी पार्टी -
May 29, 2026 7:55 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
जीरकपुर का रिजल्ट, देखें कौन-कहां से जीता
वार्ड-1 गुरविंदर सिंह संधू- आम आदमी पार्टी
वार्ड-2- कलावती देवी- आम आदमी पार्टी
वार्ड-3- देवेंद्र सिंह नेगी- बीजेपी
वार्ड-4, अलका सैनी- बीजेपी
वार्ड-5- कर्मजीत सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-6- सुमन- आम आदमी पार्टी
वार्ड-7-सुरेश कुमार सैनी- आम आदमी पार्टी
वार्ड-8- निर्मला गौतम- शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-9- संजीव बंसल- आम आदमी पार्टी
वार्ड-10- हर्ष ऋषि- कांग्रेस
वार्ड-11- गुरेसेवक सिंह पुनिया- कांग्रेस
वार्ड-12-विरिंदर कौर- आम आदमी पार्टी
वार्ड-13- सुखवीर सिंह, कांग्रेस
वार्ड-14- स्वर्ण कर- बीजेपी
वार्ड-15- सुनील कुमार- आम आदमी पार्टी
वार्ड-16- किरणदीप कौर- निर्दलीय
वार्ड-17-जसविंदर सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-18- परविंदर कौर- शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-19- रजिंदर सिंह, आम आदमी पार्टी
वार्ड-20- रंजीत कौर, शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-21-गुरविंदर सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-22- बबिता- बीजेपी
वार्ड-23-गुरदीप सिंह-आम आदमी पार्टी
वार्ड-24-परविंदर कौर- आम आदमी पार्टी
वार्ड-25-गुरप्रीत सिंह- आम आदमी पार्टी
वार्ड-26-भूपिंदर कौर- शिरोमणि अकाली दल
वार्ड-27 वोटों की गिनती जारी
वार्ड-28- जशनप्रीत कौर- आम आदमी पार्टी
वार्ड-29- वोटों की गिनती जारी
वार्ड-30-वोटों की गिनती जारी
वार्ड-31-गुरप्रीत सिंह विर्क- आम आदमी पार्टी -
May 29, 2026 6:10 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
जीरकपुर में 22 वार्डों के नतीजे घोषित, AAP सबसे आगे
जीरकपुर में 31 वार्डों में से 22 वार्डों के नतीजे घोषित कर दिये गए हैं। आम आदमी पार्टी 12 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस तीन वार्डों में चुनाव जीती है। बीजेपी को चार और अकाली दल को दो सीटों पर जीत मिली है।
-
May 29, 2026 3:31 PM (IST) Posted by Mangala Yadav
आप को 6 वार्ड़ों में मिली जीत
जीरकपुर में वोटों की गिनती जारी है। अभी तक 10 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए हैं। आम आदमी पार्टी छह वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस तीन और बीजेपी एक वार्ड में जीती है।
-
May 29, 2026 2:58 PM (IST) Posted by Amar Deep
वार्ड नंबर 12 से वरिंदर कौर की जीत
जीरकपुर के वार्ड नंबर 12 से वरिंदर कौर ने जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वरिंदर कौर ने 701 वोटों से जीत हासिल की।
-
May 29, 2026 2:40 PM (IST) Posted by Amar Deep
वार्ड नंबर 11 से गुरसेवक सिंह पुनिया की जीत
जीरकपुर के वार्ड नंबर 11 से गुरसेवक सिंह पुनिया ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के प्रत्याशी गुरसेवक ने 549 वोटों से जीत हासिल की।
-
May 29, 2026 2:26 PM (IST) Posted by Amar Deep
वार्ड नंबर 6 से सुमन की जीत
जीरकपुर के वार्ड नंबर 6 से सुमन ने जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुमन ने 118 वोट से जीत हासिल की।
-
May 29, 2026 2:15 PM (IST) Posted by Amar Deep
वार्ड नंबर 2 से कलावती देवी की जीत
जीरकपुर के वार्ड नंबर 2 से कलावती देवी ने जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कलावती देवी ने 34 वोट से जीत हासिल की।
-
May 29, 2026 2:10 PM (IST) Posted by Amar Deep
मोहाली में 9 सीटों पर AAP की जीत
मोहाली नगर निगम चुनाव की बात करें तो यहां आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार बढ़त बनाए हुए है। अब तक सामने आए रुझानों और नतीजों के अनुसार, नगर निगम के कुल 50 वार्डों में से AAP 9 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस 3 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है, SAD 1 वार्ड में आगे है और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
-
May 29, 2026 1:24 PM (IST) Posted by Amar Deep
शांतिपूर्ण ढंग से हो रही वोटों की गिनती
जीरकपुर में नगर निकाय चुनाव 26 मई को हुए थे। यहां वोटों की गिनती सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है। वहीं पुलिस की तरफ से मतगणना केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा की जा रही है।
-
May 29, 2026 12:32 PM (IST) Posted by Amar Deep
राज्यभर में बनाए गए 115 काउंटिंग सेंटर
पंजाब में 26 मई को 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 निकायों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना के लिए राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।
-
May 29, 2026 11:57 AM (IST) Posted by Amar Deep
किन-किन जगहों पर चल रही मतगणना
पंजाब में आज 8 नगर निगमों बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली के नतीजे भी घोषित होंगे। इनके अलावा 75 नगर कौंसिल और 21 नगर पंचायतों के नतीजे भी आज ही घोषित होंगे। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
-
May 29, 2026 11:17 AM (IST) Posted by Amar Deep
जीरकपुर के मुद्दे क्या हैं?
जीरकपुर के बढ़ते मतदाता आधार के कारण यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है। यहां सड़कें, जल निकासी और बुनियादी सेवाओं जैसे स्थानीय मुद्दे चुनावी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
-
May 29, 2026 10:39 AM (IST) Posted by Amar Deep
रियल एस्टेट का केंद्र है जीरकपुर
चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर स्थित जीरकपुर पिछले एक दशक में रियल एस्टेट का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। हालांकि, तीव्र और अक्सर अनियंत्रित शहरीकरण के कारण नागरिक बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
-
May 29, 2026 10:09 AM (IST) Posted by Amar Deep
35 हजार चुनावकर्मियों ने करवाई वोटिंग
पंजाब में हुए निकाय चुनावों की बात करें तो वोटिंग के दौरान चुनाव ड्यूटी पर करीब 35 हजार चुनावकर्मी और 32 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
-
May 29, 2026 9:36 AM (IST) Posted by Amar Deep
पंजाब में आज ड्राई डे
पंजाब में आज निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में ड्राई डे को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, पूरे पंजाब में आज वोटों की काउंटिंग के दिन ड्राई डे रहेगा। शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही, जिन स्कूलों में मतगणना हो रही है, वे सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।
-
May 29, 2026 9:03 AM (IST) Posted by Amar Deep
पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी
पंजाब में नगर निकाय, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। इसमें पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना की गई, जो कि अब पूरी हो गई है। अब मतपेटियां खोल ली गई हैं और उनके वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
-
May 29, 2026 8:37 AM (IST) Posted by Amar Deep
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निकाय चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। इस दौरान अतिसंवेदनशील केंद्रों पर खास नजर रखी जा रही है। मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है।
-
May 29, 2026 8:01 AM (IST) Posted by Amar Deep
जीरकपुर में मतगणना शुरू
जीरकपुर के सभी 31 वार्डों पर मतगणना शुरू हो गई। आज ही दोपहर बाद तक नतीजे भी सामने आने लगेंगे। वहीं शाम तक सभी वार्डों के नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है।
-
May 29, 2026 7:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
भाजपा ने पंजाब में सरेंडर कर दिया: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा ने पंजाब चुनावों में सरेंडर की घोषणा कर दी है। केजरीवाल ने एक पोस्ट में कहा, ''(केवल सिंह) ढिल्लों जी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करके भाजपा ने पंजाब के चुनावों में प्रभावी रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है।" उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा का चुनाव अभियान अब केवल "ईडी और सीबीआई की छापेमारी" तक ही सीमित रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही देख चुकी है कि पंजाबी इन छोटी-मोटी छापेमारी से नहीं डरते।
-
May 29, 2026 7:31 AM (IST) Posted by Amar Deep
8 बजे से शुरू होगी मतगणना
जीरकपुर नगर परिषद चुनाव 2026 के नतीजे जल्द ही सामने आने वाले हैं। मतगणना शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।
-
May 29, 2026 7:21 AM (IST) Posted by Amar Deep
124 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव
जीरकपुर नगर परिषद के 31 वार्डों में वोटिंग के बाद आज मतगणना होने वाली है। जीरकपुर नगर परिषद में कुल 124 उम्मीदवार चुनाव चुनाव लड़ रहे हैं।