A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: बीमार मां को अस्पताल ले जाते समय कार में लगी भीषण आग, पूर्व सरपंच दंपति समेत 4 लोग जिंदा जले

VIDEO: बीमार मां को अस्पताल ले जाते समय कार में लगी भीषण आग, पूर्व सरपंच दंपति समेत 4 लोग जिंदा जले

अजमेर में एक कार में भीषण आग लगने की घटना हुई, जिसमें जिंदा जलकर 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पूर्व सरपंच, उनकी मां, उनकी पत्नी और भांजी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

कार में लगी भीषण आग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कार में लगी भीषण आग

राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक कार में अचानक भीषण आग लगने से जिंदा जलकर चार लोगों की मौत हो गई। पूर्व सरपंच, उनकी पत्नी और भांजी सहित तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से झुलसीं जिला परिषद सदस्य ने भी दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार , श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी अपनी मां और जिला परिषद सदस्य पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जा रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे वे अपनी कार से निकले थे। गाड़ी में रामसिंह चौधरी के साथ उनकी पत्नी (पूर्व सरपंच) सुरज्ञान देवी और उनकी भांजी महिमा भी सवार थीं।

गांव से कुछ ही दूरी पर श्रीरामपुरा के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई।

कार के भीतर ही जिंदा जले 3 लोग

हादसा इतना भयावह था कि कार के दरवाजे नहीं खुलने के कारण रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा गाड़ी के भीतर ही फंस गए। तीनों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। कार में सवार रामसिंह की मां पूसी देवी को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे 60 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थीं और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

(रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा)

ये भी पढ़ें-