राजस्थान के अजमेर जिले में नीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के दौरान शहर की सावित्री स्कूल सेंटर पर ब्यावर से आई कुलसुम को बुर्का पहनने पर रोक लिया गया। उन्हें अंदर अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते वह काफी मायूस दिखीं। एग्जाम सेंटर में काफी हंगामा भी हुआ।
बुर्का और रिलीजन है उसकी पहचान
नीट छात्रा कहना है कि उसकी पहचान बुर्का और रिलीजन है, उसे छोड़कर वह एग्जाम देने नहीं जा सकती। ऐसे में काफी देर पुलिस से गर्मा गर्मी हुई। नीट छात्रा को काफी समझाया गया। इस दौरान छात्रा के पिता भी उसके साथ मौजूद रहे।
जानिए क्या बोले छात्रा के पिता
कुलसुम के पिता का कहना है कि उनकी दो बेटियां है। एक बेटी को परीक्षा अन्य केंद्र पर अनुमति दे दी गई लेकिन यहां बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्हें बाहर ही रोक दिया गया, जो नियमों के विपरीत है।
जानिए क्या बोली बुर्का पहनी छात्रा
परीक्षार्थी कुलसुम का कहना है कि वह नियमों के साथ ही यहां आई थी। लेकिन यहां का स्कूल प्रबंधन यह नहीं चाहता और वह उन्हें रोक रहा है। उसने कहा कि उसके लिए परीक्षा कितने मायने नहीं रखती है तो वह अपने रिलीजन और अपने बुर्के कुछ छोड़ दे। इसलिए वह अनुमति नहीं देंगे तो परीक्षा छूट जाएगी। लेकिन किसी तरह का कंप्रोमाइज नहीं करेगी।
कुछ देर बाद मिली एंट्री
हालांकि, कुछ देर बाद अंतिम समय बीतने पर परीक्षा में तैनात अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बातचीत की और पूरी चेकिंग के बाद उन्हें अनुमति दे दी गई।
एक छात्रा ने एग्जाम से पहले फांसी लगाकर दी जान
वहीं, दूसरी ओर हैदराबाद में नीट की एक अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि 19 वर्षीय लड़की मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही थी और शनिवार को उसने कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
घटना स्थल से मिला सुसाइड नोट
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतका द्वारा लिखा गया एक नोट बरामद किया है, जिसमें उसने कहा है कि "उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।" पुलिस को आशंका है कि उसने रविवार को होने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पुनर्परीक्षा का "दबाव" सहन न कर पाने के कारण यह कदम उठाया।
रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा
ये भी पढ़ें:
NEET Re-Exam: कांग्रेस रैली से जाम में फंसीं, एग्जाम सेंटर पर 2 मिनट लेट पहुंचीं 3 छात्राएं, रेलिंग फांदकर भी नहीं मिली एंट्री
NEET UG Re-Exam 2026: लखनऊ में नीट पेपर के लिए जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम, छावनी में तब्दील हुए 75 सेंटर