अजमेर में सड़क हादसे के बाद पेट्रोल टैंकर में लगी आग, 4 लोगों की मौत
अजमेर में सड़क हादसे के बाद पेट्रोल टैंकर में लगी आग, 4 लोगों की मौत
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 17, 2021 10:31 am IST, Updated : Aug 17, 2021 10:31 am IST
टक्कर के बाद पेट्रोल टैंकर हाईवे पर पलट गया और इसके तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई।
Image Source : ANI/TWITTERअजमेर में सड़क हादसे के बाद पेट्रोल टैंकर में लगी आग, 4 लोगों की मौत
अजमेर: राजस्थान के अजमेर में नेशनल हाइवे-8 पर एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक वाहन से पेट्रोल टैंकर की टक्कर हो गई और वह हाईवे पर पलट गया। इसके तुरंत बाद पेट्रोल टैंकर में आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई।