राजस्थान के अजमेर जिले की पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर में एक विदेशी पर्यटक द्वारा 'फिलिस्तीन समर्थित' और 'इजरायल विरोधी' स्टीकर लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईडी ने कार्रवाई की और संबंधित विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए देश छोड़ने का नोटिस जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (CID) राजेश मीणा ने बताया कि ब्रिटेन के नागरिक लेविस अपनी महिला मित्र अनेशी के साथ भारत में टूरिस्ट वीजा पर आए थे। 21 जनवरी को पुष्कर के दो-तीन सार्वजनिक स्थानों पर फिलिस्तीन समर्थित और इजरायल विरोधी छोटे-छोटे स्टीकर लगाए जाने की सूचना मिली थी।
Image Source : Reporterफिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी स्टीकर
हटवाए गए स्टीकर
जांच के दौरान स्टीकर लगाने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान कर जिला पुलिस की सहायता से सभी स्टीकर हटवाए गए। जांच में सामने आया कि विदेशी नागरिकों ने टूरिस्ट वीजा पर रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त होकर वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है।
देश छोड़ने का नोटिस
इस पर इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों विदेशी नागरिकों को लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है। सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, विदेशी नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा में भारत छोड़ दें। मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं और आगे की निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
दूसरी सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर 7वीं के छात्र की मौत, घर से 4 KM दूर मिला शव
Today's weather: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम, UP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल