1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रिश्वत लेते SOG एडिशनल SP का कथित दलाल गिरफ्तार

उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रिश्वत लेते SOG एडिशनल SP का कथित दलाल गिरफ्तार

राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) के एडिशनल SP के एक कथित दलाल को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

ACB की हिरासत में आरोपी...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER ACB की हिरासत में आरोपी सज्जन कुमार और बरामद रुपये

राजस्थान के उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते एक दलाल को गिरफ्तार किया है। ACB ने दलाल सज्जन कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। मामले में रिश्वत की यह बड़ी रकम एक मुकदमे में मदद करने के एवज में मांगे जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, ACB ने दलाल सज्जन कुमार को दो करोड़ रुपये कैश लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ये रुपये दलाल ने SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर लिए थे। दावा है कि आरोपी कथित तौर पर एएसपी का दलाल है। हालांकि इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता। 

मुकदमें में राहत के एवज में मांगी थी रिश्वत

बताया जा रहा है कि एक मुकदमे में मदद करने और राहत दिलाने के एवज में बड़ी रकम की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन कराया और इसके बाद रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसी कार्रवाई के तहत ACB टीम ने दलाल सज्जन कुमार को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह रकम SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर ली जा रही थी। मामले में अब ACB की टीम आगे की जांच और पूछताछ कर रही है। 

यहां देखें वीडियो

ACB कर रही मामले की जांच

इस बड़ी कार्रवाई को ACB के अधिकारी CI डॉ. सोनू शेखावत और ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। वहीं, ACB मुख्यालय के स्तर पर भी इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग की गई। बताया गया है कि DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल ACB की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि 2 करोड़ रुपये की रिश्वत की डील कैसे तय हुई, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे और रकम किसके लिए तथा किस मामले में ली जा रही थी। उदयपुर में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ACB की आगे की जांच में पूरे मामले से जुड़े और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट-भगवान प्रजापत

ये भी पढ़ेंः RCA चुनाव में पांच नेता पुत्रों की एंट्री, समर्थन को लेकर बढ़ी हलचल, 29 सितंबर को होगी वोटिंग