1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पार्वती नदी में अनियंत्रित होकर जा गिरी कार, युवक की डूबकर हुई मौत, कई घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन-VIDEO

पार्वती नदी में अनियंत्रित होकर जा गिरी कार, युवक की डूबकर हुई मौत, कई घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन-VIDEO

कार के नदी में गिरने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कार में सवार युवक की मौत हो गई। शव को बरामद कर लिया गया है। नदी में डूबती कार को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया है।

नदी में जा गिरी कार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नदी में जा गिरी कार

राजस्थान के ​बारां जिले के कोयला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार पार्वती नदी में जा गिरी। इस हृदयविदारक घटना में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिसका शव रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है।

नदी से बाहर निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सुबह से चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने नदी से एक शव बाहर निकाला। 

हादसे की हो रही जांच

मृतक की शिनाख्त लोकेश कुमार मेहता, निवासी कोयला के रूप में हुई है। ​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। 

डूबती हुई कार को निकाला गया बाहर

हादसा सुंडा कोठड़ी के पास हुआ है। कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप कार सीधे पार्वती नदी की गहराई में जा समाई। कई घंटों की मशक्कत के बाद डूबती हुई कार को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया।

राम मेहता की रिपोर्ट