अजमेर के मसूदा थाना क्षेत्र के किलकों की ढाणी में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने लापरवाही से रॉन्ग साइड में आकर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद आरोपी बोलेरो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान एक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
जानकारी के मुताबिक, बाइक और बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक है। मृतक की पहचान शिवपुरी निवासी प्रहलाद मेघवंशी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे युवक चेतन मेघवंशी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पहुंची मसूदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बोलेरो चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
यहां देखें वीडियो
एक्सीडेंट सीसीटीवी में कैद
हादसे की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछल पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
सात बदमाश गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने भरतपुर जिले में गैंगस्टर विनोद पथैना सहित सात बदमाशों को अवैध हथियार, कारतूसों और एक बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार भरतपुर की जिला पुलिस और जिला विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विनोद पथैना के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मथुरागेट थाने के एक होटल में दबिश देकर पथैना सहित सात बदमाशों को पकड़ा है।
रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा, अजमेर