A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. BJP कार्यशाला से नाराज होकर निकले प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास, कहा-'जो पार्टी का काम नहीं करना चाहता, उसकी जगह नहीं'

BJP कार्यशाला से नाराज होकर निकले प्रदेश प्रभारी राधामोहनदास, कहा-'जो पार्टी का काम नहीं करना चाहता, उसकी जगह नहीं'

राधा मोहन दास ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए काम नहीं करना चाहते, उनके लिए पार्टी में कोई जगह भी नहीं होनी चाहिए। वह नौ सांसद, 46 विधायकों और तीन सांसद प्रत्याशियों सहित कई अन्य नेताओं से नाराज थे।

Radhamohan das agarwal- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम प्रभारी को मना रहे है

राजस्थान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल जयपुर में भाजपा की कार्यशाला को बीच में ही छोड़कर निकल गए। उन्हें दूसरे सत्र में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ मंच साझा करना था। दूसरा सत्र शुरू होने से पहले ही वह नाराज होकर कार्यशाला से निकल गए। उद्घाटन सत्र में राधामोहन दास अग्रवाल ने कार्यशाला में अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही थी। 

राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में बीजेपी के कई नेता नहीं पहुंचे थे। इस पर राधा मोहन दास ने नाराजगी जताई।

जो काम नहीं चाहता, उसकी पार्टी में जगह नहीं

बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा, "इस कार्यशाला में 14 में से 5 सांसद, 118 में से 72 विधायक ही पहुंचे। 11 सांसद प्रत्याशियों में से 8 और 82 विधायक प्रत्याशियों में से केवल 42 कार्यशाला में पहुंचे हैं। कार्यशाला में 8 जिलाध्यक्ष भी नहीं पहुंचे। 35 बीजेपी पदाधिकारियों में से भी 22 ही उपस्थित हुए हैं। ऐसे में क्यों न इन लोगों को बदल दिया जाए। जो पार्टी का काम नहीं करना चाहता, उसकी पार्टी में भी जगह नहीं होनी चाहिए।"

लिखित में कारण पूछने की बात कही

भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से कहा कि इन लोगों में से जो लोग बिना बताए अनुपस्थित हुए हैं। उनसे लिखित में नहीं आने का कारण पूछा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े के लिए जयपुर में गुरुवार को कार्यशाला रखी गई थी, जिसमें तमाम विधायक, सांसद और पदाधिकारी नदारद रहे। इसके बाद प्रदेश प्रभारी नाराज हो गए और मंच छोड़कर चले गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से जो लोग नहीं आए उनके लिए कारण बताओ नोटिस दिए जाने को कहा है।

यह भी पढ़ें-

नेपाल में फंसीं राजस्थान की ये MLA, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं, VIDEO बनाकर बयां किए ताजा हालात

मुंह में घास ठूंसी, चुन्नी से गला घोंटा, घर से 150 मीटर दूर खेत में मिली युवती की लाश; मचा बवाल