A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पैदल जा रहे दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर 15 फुट दूर गिरे; सामने आया CCTV फुटेज

पैदल जा रहे दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर 15 फुट दूर गिरे; सामने आया CCTV फुटेज

राजस्थान के भरतपुर में एक कार ने दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से दंपति हवा में उछलकर करीब 15 फुट दूर जा गिरे। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दंपति को कार ने मारी जोरदार टक्कर।

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक दर्दनाक एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। यहां उच्चैन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे पति-पत्नी को एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पति-पत्नी उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई है। वहीं उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल अवस्था में पति को भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

सीएचसी में नहीं मिला डॉक्टर

कार की टक्कर के बाद ग्रामीण भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को आनन-फानन में उच्चैन CHC पहुंचाया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने CHC पर ताला लगा दिया। उच्चैन SHO गिर्राज सिंह ने बताया कि घटना सुबह 5 बजकर 30 मिनट की है। चतर फौजी और उनकी पत्नी वीरवती पशुओं के बाड़े से दूध काढ़ कर घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह उच्चैन बयाना बाईपास पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार को लेकर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनों पति-पत्नी को लेकर उच्चैन CHC पहुंचे, जहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने CHC पर ताला लगा दिया।

पत्नी की हुई मौत

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों से समझा बुझाकर मामला शांत कराया और CHC का ताला खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने वीरवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सौंपा। वहीं हादसे में घायल होने की वजह से चतर फौजी को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार की तलाश कर रही है। (इनपुट- कपिल चीमा)

यह भी पढ़ें- 

यूपी: अपनी शादी की शॉपिंग कर लौट रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने गोलियों से भून डाला, मची सनसनी

बेंगलुरु: इंडिगो एयरलाइंस के विमान से टकरा गई मिनी बस, एयरपोर्ट की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल