1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बाइक सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 50 फीट तक सड़क पर घसीटता गया शख्स; सामने आया CCTV फुटेज

बाइक सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 50 फीट तक सड़क पर घसीटता गया शख्स; सामने आया CCTV फुटेज

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार घसीटते हुए करीब 50 फीट दूर तक गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बाइक सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बाइक सवार को कार ने मारी जोरदार टक्कर।

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। ये हादसा सीकर-झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। ये हादसा पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये हादसा नवलगढ़ कस्बे के बदराना जोहड़ के पास स्थित उत्सव वाटिका होटल के सामने हुआ। यहां तेज रफ्तार से आ रही एक इको कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर काफी दूर गिरा और फिर वहां से करीब 50 फीट तक घसीटता गया। इस हादसे में बाइक सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है।

50 फीट तक घसीटता गया बाइक सवार

जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुरा से नवलगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार रतन लाल टंवर हाईवे पर बने कट से मुड़ रहे थे। इसी दौरान झुंझुनूं से घूमचक्कर की ओर जा रही तेज रफ्तार इको कार ने पीछे से आकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार रतन लाल हवा में उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। इसके बाद वह करीब 50 फीट तक सड़क पर घसीटते चले गए। इस हादसे में रतन लाल को गंभीर चोट लगी है। 

सामने आया हादसे का CCTV फुटेज 

ये पूरा हादसा बदराना जोहड़ के पास स्थित उत्सव वाटिका होटल के सामने हुआ। इस भयावह हादसे की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम कार्रवाई भी कर रही है। वहीं घायल रतन लाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। (इनपुट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: कैसा होगा बागेश्वर बाबा का हिंदू ग्राम, क्या मुसलमानों को नहीं मिलेगी एंट्री? धीरेंद्र शास्त्री ने दिए सारे जवाब

बस ड्राइवर की हार्ट अटैक से हुई मौत, ईंट के ढेर में मारी टक्कर; सामने आया Video