राजस्थान: Coronavirus के 1,217 नए मामले सामने आए, 11 लोगों की मौत
राजस्थान: Coronavirus के 1,217 नए मामले सामने आए, 11 लोगों की मौत
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 11, 2020 09:47 pm IST, Updated : Aug 11, 2020 09:50 pm IST
राजस्थान में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1217 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 54,887 हो गई है वहीं प्रदेश मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 811 हो गया है।
Image Source : PTIराजस्थान: Coronavirus के 1217 नए मामले सामने आए, 11 लोगों की मौत
जयपुर: राजस्थान में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1217 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 54,887 हो गई है वहीं प्रदेश मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 811 हो गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर यह जानकारी दी गई। प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 13,677 है।