A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में युवक की निर्मम हत्या, 14 बार चाकू से किया हमला; सोशल मीडिया पर लिखा- 'बदला पूरा हुआ'

जयपुर में युवक की निर्मम हत्या, 14 बार चाकू से किया हमला; सोशल मीडिया पर लिखा- 'बदला पूरा हुआ'

जयपुर में एक युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। तीन बाइक पर सवार होकर 8 बदमाश आए थे। इसके बाद युवक को घर से बुलाया और उसपर चाकू से 14 बार हमला किया।

चाकू से हमला कर की युवक की हत्या।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चाकू से हमला कर की युवक की हत्या।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां पालड़ी मीणा में तीन बाइक पर सवार होकर आए 8 बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक पर चाकू से 14 बार हमला किया। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर लिखा 'बदला हुआ पूरा'। आरोपी की पहचान भट्ट निवासी अनस खान उर्फ शूटर के रूप में हुई है, जबकि मृतक पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती निवासी विपिन नायक है।

घर से बुलाकर घटना को दिया अंजाम

दरअसल, जामडोली थाना क्षेत्र में देर रात चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते अनस नामक बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन नायक की हत्या की है। अनस खान उर्फ शूटर अपने साथियों के साथ मृतक विपिन के घर के बाहर पहुंचा था। यहीं पर पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती में उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी अनस ने विपिन को आवाज देकर अंधेरी गली में बुलाया। यहां विपिन के आते ही अनस ने उसपर चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'बदला पूरा हुआ'

वहीं हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की और लिखा, 'अब बदला पूरा हुआ'। हालांकि बाद में आरोपी ने अपनी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीन बाइक पर सवार होकर 8 बदमाश पहुंचे थे। वहीं चाकूबाजी की घटना के बाद गंभीर अवस्था में विपिन नायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।