1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: रोडवेज ऑफिस में महिला अधिकारी ने पुरुष अधिकारी को लिपस्टिक लगाई, चुन्नी ओढ़ाई और फिर करवाया डांस

Video: रोडवेज ऑफिस में महिला अधिकारी ने पुरुष अधिकारी को लिपस्टिक लगाई, चुन्नी ओढ़ाई और फिर करवाया डांस

राजस्थान रोडवेज के एक कार्यालय से दो अधिकारियों के अश्लील और शर्मनाक वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में एक महिला अधिकारी अपने पुरुष सहकर्मी को लिपस्टिक लगाती नज़र आ रही है।

रोडवेज ऑफिस में मस्ती करते महिला-पुरुष अधिकारी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER रोडवेज ऑफिस में मस्ती करते महिला-पुरुष अधिकारी

भरतपुर: राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो और लोहागढ़ डिपो कार्यालय में तैनात दो प्रशासनिक अधिकारियों का ऑफिस में मस्ती करते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला-पुरुष अधिकारियों का वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों की पहचान सुनील कुमार और गायत्री के रूप में की गई है। वीडिय में दोनों ऑफिस में डांस करते हुए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। महिला अधिकारी पुरुष अधिकारी का श्रृंगार करती हुई नजर आ रही है।

ऑफिस में मस्ती करते नजर आए दोनों महिला-पुरुष अधिकारी

जानकारी के अनुसार, रोडवेज में प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार भरतपुर डिपो में तैनात हैं तो वहीं गायत्री देवी लोहागढ़ डिपो में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है। दोनों के कार्यालय आपस में सटे हुए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील कुमार गाना गाते हुए डांस कर रहे हैं और साथी अधिकारी गायत्री उनका वीडियो बना रही है।

दूसरे वीडियो में गायत्री सुनील कुमार को चुन्नी पहनाकर उनको तिलक और लिपस्टिक लगा रही है। दोनों अधिकारी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। जब दोनों के वीडियो वायरल हुए तो उप सहायक महाप्रबंधक राजस्थान रोडवेज ने 10 नवंबर को दोनों को यहां से कार्यमुक्त करते हुए एपीओ (निलंबित) कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रहा है।

यहां देखें वीडियो

गाना गाया, लिपस्टिक लगाई और फिर नाचा

ये वीडियो भरतपुर रोडवेज विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार और सहायक प्रशासनिक अधिकारी गायत्री के हैं। एक वीडियो में सुनील कुमार "परदेसिया...परदेसिया" गाना गा रहे हैं। इसके बाद वह नाचते भी हैं। इस बीच, एक अन्य वीडियो में गायत्री सुनील के माथे पर लिपस्टिक और बिंदी लगाती है। गायत्री यहीं नहीं रुकतीं एक वीडियो में वह सुनील को चुनरी ओढ़ाती भी नज़र आ रही हैं। जब सुनील कुमार और गायत्री के वीडियो सामने आए तो अधिकारी दंग रह गए।   

भरतपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बीच कार्यालय में बनाए गए इन वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि ये कब बनाए गए और क्या इनके साथ कोई और भी था।

रिपोर्ट- कपिल चीमा, भरतपुर