A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ रेप, पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ रेप, पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के उदयपुर में विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फिलहाल उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी वारदात हुई। मामला शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र का सोमवार देर शाम का है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी कैलाशचंद्र और बड़गांव थानाधिकारी पूरण सिंह अस्पताल पहुंचे। 

दुष्कर्म के बाद बिगड़ी महिला का तबीयत

एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित एक कैफे में पार्टी करने गई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि पीड़िता ने डीएसपी को पूरा घटनाक्रम बताया है। पुलिस इस मामले में कैफे मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

पीड़िता निजी अस्पताल में भर्ती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज करवाई एफआईआर में बताया कि सोमवार की शाम को को कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अपना इलाज एक निजी अस्पताल में करवा रही है।

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर के बड़ागांव थाने में फ्रांसीसी महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कैफे संचालक से पूछताछ की है। एसपी का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यह मामला शहर में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गया है।