A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर में देर रात हंगामा, विवाद के बाद तलवार से किया हमला; गुमटी में लगाई आग

उदयपुर में देर रात हंगामा, विवाद के बाद तलवार से किया हमला; गुमटी में लगाई आग

राजस्थान के उदयपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में तलवारबाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुस्साए लोगों ने दुकानदार की गुमटी में भी आग लगा दी। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने आग पर पाया काबू।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुलिस ने आग पर पाया काबू।

उदयपुर: शहर के बीच धानमंडी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तनावपूर्ण माहौल हो गया। यहां दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद हाथापाई हुई और देखते ही देखते यह तलवारबाजी में बदल गई गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने कई गुमटी में आगजनी भी कर दी गई। घटनाक्रम को लेकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं स्थिति अब सामान्य बनी हुई है। 

बहस के बाद किया हमला

दरअसल, पूरा मामला जिले के धानमंडी थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर के पास का है। प्रत्यक्षद​र्शियों ने बताया कि मंदिर के सामने सब्जी विक्रेता सत्यवीर के यहां कुछ लड़के सब्जी खरीदने आए थे। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आपसी बहस हाथापाई में बदल गई। इस दौरान सब्जी खरीदने आए लड़के ने सत्यवीर की दुकान पर पत्थर फेंका और भाग गया। इसको लेकर सत्यवीर ने धानमंडी थाने में रिपोर्ट दी और वह वापस दुकान पर आ गया। दुकान पर आने के बाद सत्यवीर अपना काम करने लगा। इसी बीच रात 10 बजे अचानक 4-5 लड़के तलवार और लठ लेकर आए और उन्होंने सत्यवीर पर हमला कर दिया।

भारी पुलिस बल तैनात

वहीं तलवार के हमले से सत्यवीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही धानमंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच वि​भिन्न संगठनों के लोग भी जमा होने लगे। देखते ही देखते आक्रो​शित लोगों ने मंदिर के पास लगे सब्जी विक्रेताओं के टिन और गुमटी जला दिए। मामला गंभीर होता देख एसपी योगेश गोयल सहित तमाम पुलिस अ​धिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल तैनात करते हुए समूचा क्षेत्र कब्जे में ले लिया। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। (इनपुट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें- 

गाजियाबाद: फ्लैट की बालकनी टूटकर गिरी नीचे, मलबे में दबकर मामा-भांजे की मौत

आंबेडकर हॉस्टल मामले में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज, प्रशासन ने कही ये बात