A
Hindi News राजस्थान यूपी की दुल्हन, बिहार का दूल्हा, IPS-IAS की जोड़ी ने कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट पर रचाई शादी; देखें वीडियो

यूपी की दुल्हन, बिहार का दूल्हा, IPS-IAS की जोड़ी ने कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट पर रचाई शादी; देखें वीडियो

कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर IAS ऑफिसर चारू ने IPS ऑफिसर सुजीत शंकर के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में हिंदू रीति-रिवाजों से चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर की गईं। शादी में सिर्फ कुछ खास मेहमानों को ही बुलाया गया था।

IPS-IAS ने कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट पर की शादी- India TV Hindi Image Source : REPORTER IPS-IAS ने कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट पर की शादी

कोटाः कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर आईएएस अधिकारी चारू ने आईपीएस सुजीत शंकर के साथ सात फेरे लिए। चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्में निभाई गईं। शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था। आईएएस चारू रामगंजमंडी (कोटा) में एसडीएम हैं। वहीं आईपीएस सुजीत शंकर कोटा ग्रामीण एसपी हैं। 

घोड़ी पर बैठे एसपी ग्रामीण, बारातियों ने किया डांस

जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों की शादी 30 नवंबर को हुई। आईपीएस दूल्हे की बारात में बारातियों ने डांस किया। दूल्हा सफेद शेरवानी पहन घोड़ी पर बैठकर आया। बाद लाल जोड़े में सजी दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर आईं। दोनों की वरमाला के समय फूलों की बारिश की गई। रात को दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। 

दुल्हन यूपी की और दूल्हा बिहार का

आईपीएस सुजीत शंकर बिहार के रहने वाले हैं। वे 2020 बैच के आईपीएस अफसर हैं और कोटा ग्रामीण में एसपी के रूप में सुजीत शंकर की यह दूसरी पोस्टिंग है। वे यहां अक्टूबर 2024 से तैनात हैं। वहीं आईएएस चारू उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। चारू 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और रामगंजमंडी की एसडीएम के तौर पर उनकी पहली पोस्टिंग है। इस समारोह से पूर्वघर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी थी, उसके बाद यह शादी चर्चा में आई। सोशल मीडिया पर कई वीडियों देखे जा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

कोटा में तैनात हैं दोनों अधिकारी

बता दें कि दोनों अधिकारी कोटा जिले में ही तैनात हैं। इस शादी में दोनों के खास दोस्त, परिजन और रिश्तेदार ही शामिल हुए। यह शादी कोटा जिले में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

रिपोर्ट- दिनेश कश्यप, कोटा