A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर घूमने आई जर्मन महिला को ऑटो चालक मोहम्मद सोहैल ने सिखाईं भद्दी गालियां, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

जयपुर घूमने आई जर्मन महिला को ऑटो चालक मोहम्मद सोहैल ने सिखाईं भद्दी गालियां, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में ये जर्मन महिला घूमने आई थी। उसने ही ये वीडियो अपने फोन से बनाया। ऑटो चालक ने इस दौरान जर्मन महिला को गालियां सिखाईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जर्मन विदेशी महिला और आरोपी ऑटो चालक- India TV Hindi
Image Source : X/SOULEFACTS जर्मन विदेशी महिला और आरोपी ऑटो चालक

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जयपुर पुलिस ने यहां विदेशी पर्यटक को गाली सिखाने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पर्यटन थानाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया कि 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक विदेशी पर्यटक को गाली सिखाते हुए नजर आ रहा है। 

मजाक समझकर महिला ने सीखीं गालियां

वीडियो में नजर आ रहा है कि चालक हंसते हुए विदेशी पर्यटक महिला से इन शब्दों को दोहराने के लिए कहता है, जबकि महिला इन्हें मजाक समझकर सीख रही है। पुलिस अधिकारी कुमारी ने बताया कि जर्मनी से आई महिला पर्यटक इन शब्दों के अर्थ से अनजान थी और उसे लगा कि यह सामान्य बातचीत का हिस्सा है। 

आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सूरजपोल निवासी मोहम्मद सोहैल (31) के रूप हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना करीब 10 दिन पहले हुई थी, जब विदेशी पर्यटक जयपुर घूमने आई थी और ऑटो रिक्शा से पुरानी नगरी का भ्रमण कर रही थी। 

जर्मन जाकर महिला ने पोस्ट किया वीडियो

महिला ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और जर्मनी लौटने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। थानाधिकारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है।