जयपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026: BJP की बढ़त बरकरार, 150 वार्डों के नतीजों पर टिकी नजर
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। नगर निगम के सभी 150 वार्डों में पड़े मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। चुनाव मैदान में उतरे 723 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतगणना पूरी होने के साथ होगा।

Jaipur Nagar Nigam Election Result 2026 LIVE: जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों की तस्वीर अब और साफ हो गई है। 150 वार्डों के लिए हुई मतगणना में अब तक 108 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। बीजेपी ने 57 वार्डों में जीत दर्ज कर बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस को 40 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। अब 42 वार्डों के नतीजे आना बाकी हैं।
150 वार्डों के नतीजों पर नजर
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस के साथ निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों के बीच भी मुकाबला देखने को मिला है। अब तक सामने आए नतीजों में बीजेपी सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। हालांकि, 42 वार्डों के परिणाम अभी बाकी हैं, ऐसे में अंतिम तस्वीर आने में अभी समय है।
63.55 फीसदी हुआ था मतदान
जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार करीब 24.33 लाख मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से लगभग 63.55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अब मतगणना के बाद सामने आ रहे परिणामों से जयपुर की अगली नगर सरकार की तस्वीर साफ हो रही है।
21 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव
पार्षदों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब सभी की नजर मेयर के चुनाव पर रहेगी। जयपुर में मेयर का चुनाव 21 सितंबर को और उप-महापौर का चुनाव 22 सितंबर को कराया जाना है।
इलेक्शन रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें-
Live updates : Jaipur Nagar Nigam Election Result 2026
-
September 14, 2026 2:52 PM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में BJP की बढ़त कायम, 108 वार्डों के नतीजे घोषित
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से अब तक 108 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 57 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 40 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। अब 42 वार्डों के परिणाम आना बाकी हैं।
-
September 14, 2026 2:51 PM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में 95 वार्डों के नतीजे घोषित
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से अब तक 95 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 53 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 36 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं, 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। अभी 55 वार्डों के परिणाम घोषित होना बाकी है।
-
September 14, 2026 1:47 PM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में 81 वार्डों के नतीजे घोषित, BJP 43 और कांग्रेस 32 पर
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से अब तक 81 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 43 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 32 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं, 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। अभी 69 वार्डों के परिणाम घोषित होना बाकी है।
-
September 14, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Malaika Imam
इन वार्डों में कितने दर्ज की जीत?
वार्ड 62: रामअवतार शर्मा- बीजेपी
वार्ड 11: शैलेन्द्र शर्मा- बीजेपी
वार्ड 61: सुरेश मीना- कांग्रेस
वार्ड 121: नीरज अग्रवाल- बीजेपी
वार्ड 122: घनश्याम चंदलानी - बीजेपी
वार्ड 123: पूनम मेहता- बीजेपी
वार्ड 131: कैलाश चंद मीणा- बीजेपी
वार्ड 141: सतीश कुमार- बीजेपी
वार्ड 142: भगवती- बीजेपी -
September 14, 2026 11:08 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में BJP ने जीते 21 वार्ड, कांग्रेस को 9 पर जीत
जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में अब तक BJP ने 21 वार्डों में जीत दर्ज कर ली है, जबकि कांग्रेस के खाते में 9 वार्ड आए हैं। मतगणना अभी जारी है और आने वाले रुझानों के साथ तस्वीर और साफ होगी।
-
September 14, 2026 10:26 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में BJP का दबदबा, कांग्रेस से 14-5 की बढ़त
जयपुर नगर निगम चुनाव में BJP ने बढ़त बनाते हुए अब तक 14 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है।
-
September 14, 2026 9:54 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर के 150 में से 13 वार्डों के नतीजे घोषित
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में शुरुआती नतीजों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है। नगर निगम के कुल 150 वार्डों में से अब तक 13 वार्डों के आधिकारिक परिणाम घोषित हो चुके हैं। घोषित नतीजों के मुताबिक, बीजेपी ने 8 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गई हैं। वहीं, 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।
-
September 14, 2026 9:25 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर के इन वार्डों के नतीजे घोषित
वार्ड 31: बीजेपी के विजय अग्रवाल विजयी
वार्ड 41: बीजेपी के दया सिंह विजयी
वार्ड 51: कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर विजयी
वार्ड 101: कांग्रेस के दुर्गेश शर्मा विजयी
वार्ड 111: बीजेपी के संजय जायसवाल विजयी
वार्ड 121: बीजेपी के नीरज अग्रवाल विजयी
वार्ड 122: बीजेपी के घनश्याम विजयी
वार्ड 81: बीजेपी के ब्रह्मकुमार सैनी विजयी
-
September 14, 2026 9:23 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर के वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी जीते
जयपुर नगर निगम के वार्ड 1 से निर्दलीय उम्मीदवार मोहनलाल कुमावत ने शानदार जीत हासिल की है।
-
September 14, 2026 9:21 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में 77 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 44
जयपुर निकाय चुनाव में 77 पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें 44 बीजेपी के, 16 कांग्रेस के और 17 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
-
September 14, 2026 9:08 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर के वार्ड 21 और वार्ड 31 के नतीजे
जयपुर नगर निगम के वार्ड 21 से कांग्रेस उम्मीदवार राकेश लाटा ने बीजेपी के अजय चौहान को 121 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। वहीं, झोटवाड़ा के वार्ड 31 से बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 963 मतों से शिकस्त देकर विजय हासिल की है।
-
September 14, 2026 9:05 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर नगर निगम चुनाव में BJP दो वार्डों में आगे
जयपुर नगर निगम चुनाव में सभी 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना ली है, जिसमें वार्ड 41 से दया सिंह और वार्ड 121 से नीरज अग्रवाल आगे चल रहे हैं।
-
September 14, 2026 9:04 AM (IST) Posted by Malaika Imam
शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त
जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने अपनी बढ़त बना ली है और अंतिम नतीजे चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जा रहे हैं।
-
September 14, 2026 8:52 AM (IST) Posted by Malaika Imam
2020 में BJP ने जयपुर ग्रेटर में 88 वार्ड जीते
2020 के जयपुर ग्रेटर नगर निगम चुनावों में BJP 150 में से 88 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने 49 वार्ड जीते, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 13 वार्डों में जीत हासिल की थी।
-
September 14, 2026 8:50 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर के 2020 के निकाय चुनाव
जयपुर के 2020 के निकाय चुनाव असामान्य थे, क्योंकि राज्य सरकार ने शहर के निकाय प्रशासन को दो नगर निगमों - जयपुर ग्रेटर और जयपुर हेरिटेज में बांट दिया था। इन दोनों निकायों के नतीजों में अलग-अलग परिणाम देखने को मिले।
-
September 14, 2026 8:49 AM (IST) Posted by Malaika Imam
नतीजों के बाद जयपुर मेयर चुनाव की प्रक्रिया होगी शुरू
जयपुर नगर निगम के नतीजे घोषित होने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अगला अहम कदम होगा। 150 वार्डों के नतीजे इन चुनावों से पहले अलग-अलग पार्टियों की राजनीतिक ताकत तय करेंगे।
-
September 14, 2026 8:46 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बयान देते हुए कहा, "आज गणेश चतुर्थी है। इस मौके पर मैं राज्य के सभी लोगों को दिल से बधाई देता हूं। मैं उनकी खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं, और कामना करता हूं कि भगवान गणेश का आशीर्वाद राजस्थान और यहां के सभी लोगों पर हमेशा बना रहे। मुझे यकीन है कि भगवान गणेश लोगों के दिलों में बसी इच्छाओं और उम्मीदों को पूरा करेंगे।"
-
September 14, 2026 8:43 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर के स्ट्रॉन्ग रूम की तस्वीर आई सामने
राजस्थान शहरी निकाय चुनावों के लिए 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों में वोटों की गिनती चल रही है। जयपुर के एक स्ट्रॉन्ग रूम की तस्वीर सामने आई है।
-
September 14, 2026 8:40 AM (IST) Posted by Malaika Imam
पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे जारीह है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट यानी डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से डाले गए इन मतपत्रों की गिनती के बाद शुरुआती नतीजे सामने आएंगे। इसके बाद मुख्य मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
-
September 14, 2026 8:08 AM (IST) Posted by Malaika Imam
वोटों की गिनती हुई शुरू
जयपुर नगर निगम में हुए चुनाव के बाद आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
-
September 14, 2026 7:58 AM (IST) Posted by Malaika Imam
15 मतगणना कक्ष और 150 टेबल तैयार
मतगणना की सुचारू व्यवस्था के लिए केंद्र में 15 मतगणना कक्ष तैयार किए गए हैं। इन कक्षों में कुल 150 टेबलें लगाई गई हैं, जहां चुनावी वोटों की गिनती की जाएगी।
-
September 14, 2026 7:41 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मैदान में 368 निर्दलीय प्रत्याशी भी
जयपुर नगर निगम चुनाव में 368 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे, जिससे कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन चुनावों के लिए मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी।
-
September 14, 2026 7:39 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में 5.60 लाख जेन-जी युवा मतदाता शामिल रहे
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के अंतर्गत कुल 150 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया सितंबर में संपन्न हो चुकी है, जिसके तहत कुल 63.55% मतदान दर्ज किया गया। इस बार चुनाव में कुल 24.33 लाख मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2.71 लाख नए और लगभग 5.60 लाख जेन-जी युवा मतदाता शामिल रहे। सुचारू मतदान के लिए कुल 2,256 बूथ बनाए गए थे।
-
September 14, 2026 7:16 AM (IST) Posted by Malaika Imam
38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कुल 38,889 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है। इसमें कई नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाएं शामिल हैं।
-
September 14, 2026 7:15 AM (IST) Posted by Malaika Imam
दो चरणों में संपन्न हुआ था राजस्थान नगर निकाय चुनाव
राजस्थान नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ था। पहला चरण 9 सितंबर और दूसरा चरण 11 सितंबर 2026 को हुआ था। पहले चरण में 162 निकायों में वोटिंग प्रतिशत 76.41% रहा और दूसरे चरण में 147 निकायों में यह 71.69% था। दोनों चरणों की कुल वोटिंग 74.05% रही।
-
September 14, 2026 7:12 AM (IST) Posted by Malaika Imam
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। राज्य के कुल 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों के लिए मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी।
-
September 14, 2026 7:08 AM (IST) Posted by Malaika Imam
जयपुर में इस बार चुनाव दिलचस्प मोड़ पर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। जयपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में मतदाता अपने स्थानीय मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपने बागियों को मनाने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी दोनों प्रमुख पार्टियों का गणित बिगाड़ सकते हैं।