A
Hindi News राजस्थान विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते जा रहे थे लोग, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार ने 19 लोगों को रौंदा

विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते जा रहे थे लोग, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार ने 19 लोगों को रौंदा

विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते जा रहे थे लोग, भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार ने 19 लोगों को रौंदा

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बस्सी इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कार ने सड़क पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते जा रहे लोगों को बेरहमी से रौंद दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। इस हादसे में कम से कम 19 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बस्सी थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा एनटीपीसी के पास स्थित मालियों की ढाणी में हुई। यहां एक परिवार में विवाह समारोह की रस्में चल रही थीं। लोग बेहद उत्साह के साथ डीजे बजाते हुए मायरा (भात) लेकर आगे बढ़ रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को बस्सी के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

खबर अपडेट हो रही है...