बुआ के लड़के से प्रेम, दोनों हो गए फरार, पकड़े जाने पर लड़के का किया गया बुरा हश्र; VIDEO वायरल
झालावाड़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रंसग में भागे युवक को पकड़ कर युवती के पिता ने बंधकर बना लिया। फिर उसके साथ वो हश्र किया, जो सन्न कर देगा।
राजस्थान के झालावाड़ के सीमावर्ती कोटा जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र के हीरिया खेड़ी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी के साथ भागे युवक को पकड़ कर घर में बंधक बना लिया। फिर उसको रस्सी से बांधकर टांग दिया और फिर उसकी पट्टे से पिटाई की, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ को बांध लटका कर बेरहमी से पट्टे से पिटाई की जा रही है।
जनवरी में हुए थे फरार
दरअसल, युवती जिस युवक के साथ भागी थी वह बुआ का लड़का है। युवक मध्य प्रदेश के दतिया गांव का है और अक्सर हीरिया खेड़ी में अपने रिश्तेदारों से मिलने आता रहता था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चलने लगा। दोनों जनवरी 2025 में घर से भाग भी गए थे, लेकिन 12 फरवरी को रामगंज मंडी पुलिस ने लड़की को ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद इस मामले को लेकर युवक और युवती के समाज के बीच एक पंचायत भी होनी थी, पंचायत में फैसला होना था और उसके फैसलों को लेकर ही युवक दिवतराज को मध्य प्रदेश से हीरिया खेड़ी गांव में बुलाया गया था।
युवती के पिता ने बंधक बना लिया
युवक अपने परिवार के साथ हीरिया खेड़ी आया हुआ था। इस दौरान युवती के पिता ने उसको बंधक बना लिया और कमरे में ले जाकर रस्सी से बांधकर उसको लटका दिया। फिर उसकी पट्टे से जमकर पिटाई की। जैसे ही युवक दिवतराज की पिटाई का उसके परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत युवती के पिता के घर पहुंच कर उसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान युवक और युवती के परिजनों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे, जिनका झालावाड़ अस्पताल में इलाज किया गया।
12 फरवरी को पुलिस ने युवती को पकड़ा
वहीं, इस मामले में रामगंज मंडी थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि थाना इलाके के हीरिया खेड़ी गांव से एक लड़की गुमशुदा हो गई थी, जिसे मध्य प्रदेश निवासी उसकी बुआ का लड़का ले गया था। पुलिस ने युवती को 12 फरवरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया था।
पंचायत के दौरान हुई पत्थरबाजी
पुलिस का कहना है कि दोनों पादरी समाज के हैं। उन्हें लेकर उनके समाज की पंचायत में फैसला होना था। पंचायत के दौरान इन दोनों परिवारों में फिर विवाद हो गया और पथराव शुरू हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। घायल में युवक के परिजन हैं। दोनों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(रिपोर्ट- अनीस आलम)
ये भी पढ़ें-
दिल्ली-NCR के बाद अब ये एरिया भूकंप के झटके से दहला, इतनी मापी गई तीव्रता
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने टीचर सहित 2 लोगों की गला घोंटकर की हत्या, गांव के पास फेंके शव
